Sridevi Bio in Hindi: 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु के शिवकाशी में जन्मी बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार अभिनेत्री श्रीदेवी की 24 फरवरी, 2018 को दुबई में हार्ट अटैक से मौत हो गई। उन्होंने महज चार साल की उम्र से बतौर बाल कलाकार फिल्मों में काम शुरू कर दिया था। उनकी पहली फिल्म कंधन करुणई (तमिल) थी। साल 1979 में श्रीदेवी ने फिल्म 'सोलहवां साल' से हिंदी फिल्मों में आईं। 80 के दशक में उन्होंने हिम्मतवाला, तोहफा, मिस्टर इंडिया, नगीना जैसी सुपरहिट फिल्में दे दीं। साल 1996 में उन्होंने फिल्म निर्माता बोनी कपूर से शादी की और साल 1997 में रिलीज हुई 'जुदाई' से फिल्मों से 15 साल के लिए संन्यास ले लिया। इस बीच उन्होंने दो बेटियों, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर को जन्म दिया। श्रीदेवी ने 15 सालों बाद फिर से वापसी की। साल 2012 में उन्होंने अवार्ड वीनिंग फिल्म 'इंग्लिश-विंगलिश' में जबर्दस्त अभिनय किया। साल 2017 में उन्होंने 'मॉम' में फिर से अपने चाहने वालों को जीत लिया। लेकिन यह उनकी आखिरी फिल्म बन गई। यह उनकी 300वीं फिल्म थी। Read More
श्री देवी एक ऐसी अभिनेत्री थीं जिनको फैंस हवा हवाई, चांदनी और ना जाने कितने नामों से जानते थे। श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को शिवाकाशी, तमिलनाडु में हुआ था। ...
IIFA Awards 2018 full winner list: 10 साल बाद बैंकॉक में हो रहे आईफा अवार्ड्स का आयोजन कई मायनों में खास रहा क्योंकि पहली बार दिग्गज अभिनेत्री रेखा ने स्टेज पर परफॉर्म किया। ...
श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म धड़क 20 जुलाई रिलीज होनी वाली है। उनके साथ लीड रोल में शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर हैं। धड़क मराठी फिल्म सैराट का रीमेक है। ...