बेहद अनोखी तरह से अंगूरी भाभी ने दिया 'श्रीदेवी' को ट्रिब्यूट, इस लुक में आईं नजर

By विवेक कुमार | Published: July 25, 2018 11:50 AM2018-07-25T11:50:15+5:302018-07-25T11:50:15+5:30

टीवी के पॉपुलर शो 'भाबी जी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी का रोल प्ले कर रही एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे ने चार्ली चेपलिन लुक शेयर किया।

Angoori Bhabhi recreates Sridevi's famous Charlie Chaplin Look | बेहद अनोखी तरह से अंगूरी भाभी ने दिया 'श्रीदेवी' को ट्रिब्यूट, इस लुक में आईं नजर

बेहद अनोखी तरह से अंगूरी भाभी ने दिया 'श्रीदेवी' को ट्रिब्यूट, इस लुक में आईं नजर

मुंबई, 25 जुलाई: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनकी दमदार एक्टिंग आज भी फैन्स के दिलों में बसी हुई है। यही करण है कि जब भी कभी फैन्स को मौका मिलता है तब वो किसी न किसी रूप में उन्हें याद करना नहीं भूलते हैं। हाल ही में टीवी के पॉपुलर शो 'भाबी जी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी का रोल प्ले कर रही एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे ने चार्ली चेपलिन लुक शेयर किया जिसमें वह एकदम श्रीदेवी की तरह दिख रही हैं। 

दरअसल, शो में इन दिनों अंगूरी भाभी श्रीदेवी का मिस्टर इंडिया वाला चार्ली चैपलिन किरदार निभाने जा रही हैं। जिसमें वह बिल्कुल श्रीदेवी के उसी लुक में नज़र आ रही हैं । 

शुभांगी, चार्ली के इस लुक में ब्लैक कोट, शर्ट, पैंट और टोपी छड़ी के साथ नजर आ रही हैं। अपने इस लुक के बारे में शुभांगी ने कहा- श्रीदेवी ने हमेशा अपने परफार्मेंस में बेस्ट दिया है। उन्होंने सभी किरदारों को बखूबी निभाया है। खासतौर से मिस्टर इंडिया वाला उनका किरदार तो बेहद खास था। वह हमेशा मेरे लिए रोल मॉडल रही हैं। हर एक्ट्रेस उनकी तरह ही बनना चाहती हैं। ये मेरी खुशनसीबी है कि मुझे इसी रूप में सही उन्हें ट्रिब्यूट देने का मौक़ा तो मिला।

बता दें कि श्रीदेवी को फिल्म मिस्टर इंडिया में चार्ली चेपलिन के लुक में देखा गया था। अपने इस लुक में  उन्होंने अपने  फेशियल एक्सप्रेशन से सभी का दिल जीता था।

Web Title: Angoori Bhabhi recreates Sridevi's famous Charlie Chaplin Look

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे