श्रीलंका क्रिकेट टीम विश्व क्रिकेट में श्रीलंका का प्रतिनिधित्व करती है, जिसका प्रबंधन श्रीलंका क्रिकेट (SLC) द्वारा किया जाता है। श्रीलंका क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्ण सदस्य है और टीम टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों में भाग लेती है। श्रीलंका क्रिकेट टीम ने अपना पहला टेस्ट मैच 17 से 21 फरवरी 1982 को इंग्लैड के खिलाफ कोलंबो में खेला था। श्रीलंका क्रिकेट टीम ने साल 1996 में अर्जुन राणातुंगा की कप्तानी में पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था और साल 2007 व 2011 में भी टीम रनरअप रही थी। इसके अलावा श्रीलंका क्रिकेट टीम ने भारत को हराकर साल 2014 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। Read More
USA-WI ICC T20 World Cup 2024: अमेरिका में क्रिकेट का पदार्पण होने जा रहा है जहां 29 दिन के भीतर 55 में से 16 मैच खेले जायेंगे। बाकी 39 मैच वेस्टइंडीज में होंगे जिनमें सुपर आठ चरण के मैच, सेमीफाइनल और फाइनल शामिल है। ...
ICC T20 World Cup 2024: भारत ने 2007 में पहला टी20 विश्व कप जीता था जब करिश्माई महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में उन्होंने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराया था। ...
ICC T20 World Cup 2024: पथिराना इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए चोटिल हो गए थे। टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद यह तेज गेंदबाज वापस कोलंबो लौट गया था। ...
टी20 विश्वकप के लिए ज्यादातर देशों ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। भारतीय टीम की भी घोषणा हो गई है। रोहित शर्मा को कप्तानी दी गई है जबकि हार्दिक पांड्या को उपकप्तान बनाया गया है। ...