Siddaramaiah: कर्नाटक कांग्रेस के कद्दावर नेता सिद्धारमैया का जन्म मैसूर के एक गाँव में हुआ था। पेशे से वकील सिद्धारमैया ने 1978 में अपने राजनीतीक जीवन की शुरूआत की। 1983 में 'भारतीय लोक दल' के टिकट पर चामुंडेश्वरी विधानसभा से चुनाव जीतकर विधान सभा पहुँचे। 1992 में उन्हें जनता दल का सेक्रेटरी जनरल बनाया गया। लेकिन बाद में जनता दल को छोड़कर सिद्धारमैया कांग्रेस में शामिल हो गये। साल 2004 में जब कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन की सरकार बनी तो धरम सिंह मुख्यमंत्री बने और सिद्धारमैया ने उपमुख्यमंत्री का पद संभाला। साल 2013 के विधान सभा चुनाव में जब कांग्रेस को बहुमत मिला तो सिद्धारमैया राज्य के मुख्यमंत्री बने। Read More
एक के बाद एक लोकप्रिय फैसलों के कारण जेडीएस और कुमारस्वामी का ग्राफ लगातार चढ़ रहा है और इसका डर कांग्रेस और बीजेपी दोनों को सता रहा है. लोकसभा चुनाव से पहले ये दोनों पार्टियां नहीं चाहेंगी कि जेडीएस का उभार इनके ऊपर हावी हो जाए. ...
शनिवार को हुए कैबिनेट विस्तार में दो विधायकों रमेश जरकीहोली और निर्दलीय आर शंकर को बाहर का रास्ता दिखाया गया। रमेश के भाई सतीश जरकीहोली, एम बी पाटिल और छह अन्य को शामिल किया गया। ...
सिद्धरमैया ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार नौ दिसंबर को करने की योजना थी लेकिन उसके अगले ही दिन विधानमंडल का सत्र शुरू होने के कारण उसे स्थगित कर दिया था. ...
हुबली में पत्रकारों से बात करते हुए सिद्धरमैया ने कहा कि राज्य नेतृत्व मध्य प्रदेश और राजस्थान चुनाव में व्यस्त पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से विस्तार पर चर्चा के लिए जल्द ही समय मांगेगा। ...
राज्य मंत्री शिवकुमार ने आगे कहा कि हमारी सरकार से यह गलती हुई तो इसके लिए मैं माफी मांगता हूं और आप हमें माफ कर दीजिए।धर्म को लेकर किसी भी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए और अगर इसपर राजनीति हुई है तो आप मानवता का सम्मान नहीं कर सकते।' ...
गौरतलब है कि शुक्रवार को हासन जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सिद्धरमैया ने कथित तौर पर कहा था कि यदि लोगों को इच्छा हुई तो वह फिर से मुख्यमंत्री बन जाएंगे। ...
गठबंधन की राजनीति की मुश्किलों में अपनी नयी सरकार के घिरने के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने मंत्रिमंडल विस्तार से नाखुश कांग्रेस विधायकों को आज समझाने-बुझाने की पहल की। ...