लंबे इंतजार के बाद कर्नाटक मंत्रिमंडल में जल्द होगा विस्तार, CM सिद्धरमैया ने दी जानकारी

By भाषा | Published: November 18, 2018 04:21 PM2018-11-18T16:21:21+5:302018-11-18T16:23:14+5:30

हुबली में पत्रकारों से बात करते हुए सिद्धरमैया ने कहा कि राज्य नेतृत्व मध्य प्रदेश और राजस्थान चुनाव में व्यस्त पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से विस्तार पर चर्चा के लिए जल्द ही समय मांगेगा।

expansion in cabinet soon in karnataka says siddaramaiah | लंबे इंतजार के बाद कर्नाटक मंत्रिमंडल में जल्द होगा विस्तार, CM सिद्धरमैया ने दी जानकारी

लंबे इंतजार के बाद कर्नाटक मंत्रिमंडल में जल्द होगा विस्तार, CM सिद्धरमैया ने दी जानकारी

कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने रविवार को कहा कि लंबे इंतजार के बाद राज्य की गठबंधन सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार जल्द से जल्द किया जाएगा। 

हुबली में पत्रकारों से बात करते हुए सिद्धरमैया ने कहा कि राज्य नेतृत्व मध्य प्रदेश और राजस्थान चुनाव में व्यस्त पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से विस्तार पर चर्चा के लिए जल्द ही समय मांगेगा।

कर्नाटक में मंत्रिमंडल विस्तार और विधायकों को बोर्ड और निगमों का प्रमुख बनाने का काम अक्टूबर में किया जाना था लेकिन तीन नवंबर को दो विधानसभा और तीन संसदीय सीटों पर चुनाव के चलते इसे टाल दिया गया था।

गठबंधन सरकार में कांग्रेस के कई विधायक मंत्री बनने की उम्मीद लगाए हुए है. जो काफी समय से मंत्रिमंडल विस्तार की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर पूर्व मंत्री एम.बी पाटिल और वरिष्ठ विधायक बी.सी पाटिल कर्नाटक में कांग्रेस के प्रभारी महासचिव के सी वेणुगोपाल से मुलाकात कर चुके हैं। मई में सरकार बनने के बाद से कर्नाटक में ये दूसरा मंत्रिंमडल विस्तार होगा।

कांग्रेस और जेडीएस के बीच हुए गठबंधन के तहत कैबिनेट में कांग्रेस के 22 जबकि जेडीएस के 12 मंत्री होंगे।

Web Title: expansion in cabinet soon in karnataka says siddaramaiah

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे