IPL 2020: ओपनिंग मैच में मुंबई की लगातार 8वीं हार, पहले मुकाबले में बने ये बड़े रिकॉर्ड

IPL 2020, Match 1 MI vs CSK Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आईपीएल 2020 के पहले मैच में मुंबई इंडियंस को हराकर जीत के साथ आईपीएल का आगाज किया है।

By अमित कुमार | Published: September 20, 2020 07:38 AM2020-09-20T07:38:55+5:302020-09-20T07:38:55+5:30

IPL 2020 Match 1 MI vs CSK Here are all the statistical highlights from the match | IPL 2020: ओपनिंग मैच में मुंबई की लगातार 8वीं हार, पहले मुकाबले में बने ये बड़े रिकॉर्ड

(फोटो सोर्स- ट्विटर)

googleNewsNext
Highlightsपिछले 5 आईपीएल मैचों से चेन्नई सुपर किंग्स की टीम मुंबई इंडियंस से हारती रही, लेकिन आईपीएल 2020 का आगाज चेन्नई ने अलग ही अंदाज में किया। आईपीएल और चैंपियंस लीग में मिलाकर दोनों टीमों के बीच अब तक 30 मैच खेले गये थे, जिसमे से 18 मैच मुंबई इंडियंस ने अपने नाम किया। युएई की धरती पर मुंबई इंडियंस की यह लगातार छठी हार थी।

IPL 2020, Match 1 MI vs CSK Highlights: साल 2013 से लेकर अब तक मुंबई की टीम आईपीएल में अपना पहला मैच जीतने में कामयाब नहीं हो सकी है। पिछले साल मुंबई को दिल्ली कैपिटल्स से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इस साल चेन्नई की टीम ने मुंबई को हराकर टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ किया। पिछले 5 आईपीएल मैचों से चेन्नई सुपर किंग्स की टीम मुंबई इंडियंस से हारती रही, लेकिन आईपीएल 2020 का आगाज चेन्नई ने अलग ही अंदाज में किया। 

अंबाती रायुडु ने 48 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 71 रन बनाए और फाफ डुप्लेसिस (44 गेंदों पर नाबाद 58, छह चौके) के साथ तीसरे विकेट के लिए 115 रन जोड़कर चेन्नई को खराब शुरुआत से उबारा। अंतिम क्षणों में सैम कुर्रेन ने दो छक्कों की मदद से 18 रन बनाए। चेन्नई ने 19.2 ओवरों में पांच विकेट पर 166 रन बनाए। मुंबई ने अंतिम छह ओवरों केवल 41 रन बनाए और इस बीच छह विकेट गंवाए जिससे वह नौ विकेट पर 162 रन तक ही पहुंच पाया। 

मैच में बने ये बड़े रिकॉर्ड

1. चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 13वीं हराया। आईपीएल और चैंपियंस लीग में मिलाकर दोनों टीमों के बीच अब तक 30 मैच खेले गये थे, जिसमे से 18 मैच मुंबई इंडियंस ने अपने नाम किया। वहीं 12 मुकाबलों में चेन्नई को जीत मिली है। 

2. युएई की धरती पर मुंबई इंडियंस की यह लगातार छठी हार थी। इससे पहले युएई की धरती में अपने खेले सभी 5 मैचों में मुंबई इंडियंस की टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

3. पियूष चावला ने 1 विकेट हासिल करते ही हरभजन सिंह के 150 विकेट को पछाड़ आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। 

4. मुंबई इंडियंस की टूर्नामेंट में ओपनिंग मैच में यह लगातार 8वीं हार थी। मुंबई इंडियंस ने अगर आईपीएल के  टूर्नामेंट में ओपनिंग मुकाबला खेला है, तो वह नहीं जीत पाती है।

5. महेंद्र सिंह धोनी टी-20 क्रिकेट में 250 डिसमिसल करने वाले पहले विकेटकीपर बने हैं।

6. महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए 100वीं आईपीएल जीत थी।
 

Open in app