रोहित शर्मा एक भारतीय क्रिकेटर है और वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। अप्रैल 2015 में रोहित शर्मा ने अपनी स्पोर्ट्स मैनेजर रितिका सजदेह से सगाई की और बाद में 13 दिसम्बर 2015 को दोनों ने शादी कर ली। रोहित ने भारतीय टीम के लिए 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे, 19 सितम्बर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में डेब्यू किया था। 13 नवंबर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाकर नया कीर्तिमान कायम किया था। रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है। रोहित शर्मा क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जमाए हैं। घरेलू क्रिकेट में मुंबई के ओर से खेलने वाले रोहित इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। रोहित शर्मा अपना कप्तानी में मुंबई इंडियंस को साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। Read More
IPL 2021: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) यूएई में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे चरण के 31 मैचों के दौरान खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ और अन्य हितधारकों के 30,000 से अधिक आरटी-पीसीआर परीक्षण करवाएगा। ...
भारत के वरिष्ठ बल्लेबाज रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा क्रमश: घुटने और टखने की चोट के कारण चौथे टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन इंग्लैंड की दूसरी पारी में क्षेत्ररक्षण के लिये नहीं उतरे। रोहित (127) और पुजारा (61) ने दूसरे विकेट के लिये 153 रन की साझेद ...
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ अपनी दूसरी पारी में 466 रन बनाकर इंग्लैंड के सामने चौथे टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे रविवार को यहां 368 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा। भारत ने पहली पारी में 191 रन बनाये थे जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 290 रन बनाकर 99 रन की बढ़त ली थी ...