रोहित शर्मा एक भारतीय क्रिकेटर है और वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। अप्रैल 2015 में रोहित शर्मा ने अपनी स्पोर्ट्स मैनेजर रितिका सजदेह से सगाई की और बाद में 13 दिसम्बर 2015 को दोनों ने शादी कर ली। रोहित ने भारतीय टीम के लिए 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे, 19 सितम्बर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में डेब्यू किया था। 13 नवंबर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाकर नया कीर्तिमान कायम किया था। रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है। रोहित शर्मा क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जमाए हैं। घरेलू क्रिकेट में मुंबई के ओर से खेलने वाले रोहित इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। रोहित शर्मा अपना कप्तानी में मुंबई इंडियंस को साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। Read More
IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर प्लेआफ में जगह बना चुकी हैं। रोहित 13 गेंद में 22 रन बनाकर और सूर्यकुमार यादव 13 रन बनाकर आउट हुए। ...
IPL 2021: हार के बाद गत चैम्पियन मुंबई की टीम के लिए प्लेऑफ में जगह पक्की करने की मुश्किलें बढ़ गयी है। उन्हें शीर्ष चार में जगह बनाने के लिए बचे हुए दोनों मैचों बेहतर प्रदर्शन करने के साथ दूसरी टीमों के नतीजे पर निर्भर रहना होगा। ...
IPL 2021: सौरभ तिवारी (45) और हार्दिक पांड्या (नाबाद 40) की शानदार बल्लेबाजी के बूते मुंबई इंडियन्स ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराकर सत्र की पांचवीं जीत दर्ज की। ...
IPL 2021 MI vs PBKS: मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने आईपीएल 2021 में अबू धाबी में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ केएल राहुल और क्रिस गेल को आउट किया। ...