रोहित शर्मा एक भारतीय क्रिकेटर है और वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। अप्रैल 2015 में रोहित शर्मा ने अपनी स्पोर्ट्स मैनेजर रितिका सजदेह से सगाई की और बाद में 13 दिसम्बर 2015 को दोनों ने शादी कर ली। रोहित ने भारतीय टीम के लिए 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे, 19 सितम्बर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में डेब्यू किया था। 13 नवंबर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाकर नया कीर्तिमान कायम किया था। रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है। रोहित शर्मा क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जमाए हैं। घरेलू क्रिकेट में मुंबई के ओर से खेलने वाले रोहित इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। रोहित शर्मा अपना कप्तानी में मुंबई इंडियंस को साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। Read More
IND vs SA ODI Series: केएल राहुल फिलहाल भारत का पूर्णकालिक टेस्ट कप्तान बनने के बारे में नहीं सोच रहे हैं लेकिन उन्होंने मंगलवार को यहां कहा कि यदि उन्हें इस प्रतिष्ठित पद के लिये चुना जाता है तो वह टीम को आगे ले जाने की अपनी तरफ से पूरी कोशिश करेंगे ...
जसप्रीत बुमराह ने खुद को भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान बनाए जाने की संभावनाओं को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा मौका मिलता है तो ये उनके लिए बहुत सम्मान की बात होगी। ...
Rohit Sharma Fitness Update: भारत के सीमित ओवरों के कप्तान रोहित शर्मा बाएं हैमस्ट्रिंग (मांसपेशियों में खिंचाव) की चोट से अच्छे तरीके से उबर रहे हैं। ...
कपिल देव ने कहा कि विराट कोहली जैसे बल्लेबाज को भारतीय टीम नहीं खोना चाहेगी। उन्होंने कहा कि कोहली का समर्थन करना चाहिए और उन्हें शुभकामनाएं देनी चाहिए। ...
Team India New Test Captain: श्रीलंका के खिलाफ सीरीज बतौर कप्तान पहली जिम्मेदारी होगी। कार्यभार प्रबंधन के तहत रोहित जब भी ब्रेक लेंगे तो केएल राहुल को कमान सौंपी जा सकती है। ...
Virat Kohli Test Captaincy: दक्षिण अफ्रीका के हाथों टेस्ट सीरीज में मिली अप्रत्याशित हार के बाद विराट कोहली ने टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने की घोषणा करके खलबली मचा दी। ...
Virat Kohli Test Captaincy: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में मिली हार के बाद विराट कोहली ने टेस्ट कप्तान का पद छोड़ दिया है। 2014 में यह पद संभाला था। ...