रोहित शर्मा एक भारतीय क्रिकेटर है और वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। अप्रैल 2015 में रोहित शर्मा ने अपनी स्पोर्ट्स मैनेजर रितिका सजदेह से सगाई की और बाद में 13 दिसम्बर 2015 को दोनों ने शादी कर ली। रोहित ने भारतीय टीम के लिए 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे, 19 सितम्बर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में डेब्यू किया था। 13 नवंबर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाकर नया कीर्तिमान कायम किया था। रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है। रोहित शर्मा क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जमाए हैं। घरेलू क्रिकेट में मुंबई के ओर से खेलने वाले रोहित इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। रोहित शर्मा अपना कप्तानी में मुंबई इंडियंस को साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। Read More
Virat Kohli retires from Test cricket: शानदार टेस्ट करियर से जगाई थी लेकिन पिछले एक सप्ताह के भीतर रोहित और विराट दोनों ने पारंपरिक प्रारूप से विदा ले ली। ...
Virat Kohli retires from Test cricket: टी20 क्रिकेट के उत्थान के दौर में पारंपरिक प्रारूप की लोकप्रियता बनाये रखने और अनुशासन, फिटनेस, प्रतिबद्धता के मामले में असाधारण उदाहरण प्रस्तुत करने के लिये धन्यवाद। ...
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में दो टेस्ट सहित अतीत में भी भारत की कप्तानी कर चुके बुमराह ने कथित तौर पर खुद को कप्तानी की दौड़ से बाहर कर लिया है क्योंकि वह कार्यभार के कारण श्रृंखला में सभी पांच टेस्ट खेलने के लिए प्रतिबद्ध नहीं होना चाहते हैं। ...
Virat Kohli Test Retirement: विराट कोहली ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड से कहा है कि वह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेना चाहते हैं, लेकिन शीर्ष अधिकारियों ने उन्हें इस फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए कहा है ...