रोहित शर्मा एक भारतीय क्रिकेटर है और वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। अप्रैल 2015 में रोहित शर्मा ने अपनी स्पोर्ट्स मैनेजर रितिका सजदेह से सगाई की और बाद में 13 दिसम्बर 2015 को दोनों ने शादी कर ली। रोहित ने भारतीय टीम के लिए 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे, 19 सितम्बर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में डेब्यू किया था। 13 नवंबर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाकर नया कीर्तिमान कायम किया था। रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है। रोहित शर्मा क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जमाए हैं। घरेलू क्रिकेट में मुंबई के ओर से खेलने वाले रोहित इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। रोहित शर्मा अपना कप्तानी में मुंबई इंडियंस को साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। Read More
स्टार स्पोर्ट्स के विशेषज्ञ पैनल में शामिल कमेंटेटर्स ने उन खिलाड़ियों को चुना है जो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं। इसमें बल्लेबाजों में विराट कोहली पर और गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह पर स ...
14 साल बाद कैरैबियन द्वीप एक बार फिर दुनिया भर के क्रिकेट दिग्गजों का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। टी20 विश्व कप 2024 में हिस्सा ले रहे 11 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने साल 2010 में भी वेस्टइंडीज में हुए टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। इसमें दो भारतीय, ट ...
एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में जाफर ने सुझाव दिया कि रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। ...
Hardik Pandya ICC T20 World Cup 2024: हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का इंडियन प्रीमियर लीग में प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। टीम तालिका में 10वें पायदान पर रही और इस दौरान वह खुद गेंद और बल्ले से प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। ...