ऋषभ पंत भारत के लिए टेस्ट खेलने वाले 291वें खिलाड़ी हैं, उन्होंने 18 अगस्त 2018 को नॉटिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया। पंत ने अपने पहले टेस्ट मैच में अपना खाता छक्के से खोला और वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए। 20 वर्षीय ऋषभ पंत रणजी में दिल्ली के लिए खेलते हैं और आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए अपना कमाल दिखा चुके हैं। ऋषभ ने वनडे क्रिकेट में 21 अक्टूबर 2018 को विंडीज के खिलाफ डेब्यू किया था, उन्होंने इससे पहले टी20 क्रिकेट में 1 फरवरी 2017 को इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया था। Read More
दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बुधवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में गुजरात टाइटन्स को 17.3 ओवर में 89 रन पर समेट दिया जो इस सत्र में किसी भी टीम का सबसे कम स्कोर है। ...
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में बुधवार शाम को गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला है। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। ...
ऋषभ पंत चोट के कारण आईपीएल 2023 में नहीं खेल सके थे। आईपीएल के 17वें सीजन में पंत दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर रहे हैं। इस सीजन पंत का बल्ला भी बोल रहा है। ...
तेज गेंदबाज मयंक यादव कूल्हे में जकड़न के कारण नहीं खेल सकेंगे। स्पिनर कुलदीप यादव और तेज गेंदबाज मुकेश कुमार काफी कड़ा अभ्यास कर रहे हैं और लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ मैच खेल सकेंगे। ...
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लिजाद विलियम्स को दिल्ली कैपिटल्स ने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के बाकी मैचों के लिए इंग्लैंड के हैरी ब्रुक के प्रतिस्थापन के रूप में अनुबंधित किया है। ...
MI vs DC HIGHLIGHTS, IPL 2024: रोमारियो शेफर्ड ने 20वें ओवर में क्या कमाल किया और एनरिक नोर्किया पर रनों की बरसात कर दी। शेफर्ड ने नोर्किया (65 रन देकर दो विकेट) के पारी के आखिरी ओवर में चार छक्कों और दो चौकों की मदद से 32 रन बटोरे। ...