IPL 2024: ऋषभ पंत ने छुआ मील का पत्थर, विराट कोहली और शुभमन गिल के बाद सबसे कम उम्र में किया ये कारनामा

ऋषभ पंत चोट के कारण आईपीएल 2023 में नहीं खेल सके थे। आईपीएल के 17वें सीजन में पंत दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर रहे हैं। इस सीजन पंत का बल्ला भी बोल रहा है।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: April 13, 2024 04:44 PM2024-04-13T16:44:18+5:302024-04-13T16:45:44+5:30

IPL 2024 Rishabh Pant Third youngest player to reach 3000 runs | IPL 2024: ऋषभ पंत ने छुआ मील का पत्थर, विराट कोहली और शुभमन गिल के बाद सबसे कम उम्र में किया ये कारनामा

आईपीएल के 17वें सीजन में पंत दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर रहे हैं

googleNewsNext
Highlightsऋषभ पंत ने एक खास कीर्तिमान बनाया इंडियन प्रीमियर लीग में 3000 रन के मील के पत्थर को छुआ3000 रन के मील के पत्थर तक पहुंचने वाले तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने शुक्रवार, 12 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में एक खास कीर्तिमान बनाया और आईपीएल इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। पंत ने एलएसजी के खिलाफ 24 गेंदों में 41 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी के दम पर न केवल टीम को जीत दिलाई बल्कि इंडियन प्रीमियर लीग में 3000 रन के मील के पत्थर तक पहुंचने वाले तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। पंत ने पारी के 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर मार्कस स्टोइनिस को चौका लगाकर यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।

26 साल और 191 दिन की उम्र में पंत ने ये उपलब्धि हासिल की और एक विशिष्ट क्लब में शामिल हो गए। आईपीएल में 3000 रन के मील के पत्थर तक पहुंचने में केवल शुभमन गिल और विराट कोहली उनसे आगे हैं। पंत 3000 रन का आंकड़ा पार करने वाले शीर्ष 25 बल्लेबाजों में तीसरे सबसे अधिक स्ट्राइक रेट (148.4) वाले खिलाड़ी हैं। केवल एबी डिविलियर्स (151.68) और क्रिस गेल (148.96) पंत से आगे हैं। ऋषभ पंत की भारतीय खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा है।

सबसे कम उम्र में 3,000 आईपीएल रन बनाने वाले खिलाड़ी

24 वर्ष 215 दिन, शुभमन गिल

26 वर्ष, 186 दिन - विराट कोहली

26 वर्ष, 191 दिन - ऋषभ पंत

26 वर्ष, 320 दिन- संजू सैमसन

27 वर्ष, 161 दिन - सुरेश रैना

बता दें कि ऋषभ पंत चोट के कारण आईपीएल 2023 में नहीं खेल सके थे। आईपीएल के 17वें सीजन में पंत दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर रहे हैं। इस सीजन पंत का बल्ला भी बोल रहा है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम भले ही संघर्ष कर रही हो लेकिन पंत ने अपनी बल्लेबाजी से सबको प्रभावित किया है। पंत को अपने पुराने रंग में खेलते हुए देखकर उन्हें टी20 विश्वकप की टीम में भी शामिल करने की चर्चा चल पड़ी है।

Open in app