रनबीर कपूर हिन्दी फिल्मों के मशहूर अभिनेता हैं। रनबीर कपूर का जन्म 28 सितंबर 1982 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता ऋषि कपूर और मां नीतू कपूर हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेता और अभिनेत्री रहे हैं। रनबीर के फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'सांवरिया' (2007) से हुई थी । रणबीर को रॉकस्टार (2011) व बर्फी (2012) जैसी फिल्मों के लिए जमकर सराहा गया था। वो सबसे ज्यादा फीस लेने वालों की सूची में भी शामिल हैं। उन्हें कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं जिसमें 5 फिल्मफेयर पुरस्कार भी शामिल हैं। Read More
फिल्मफेयर मई 2019 का कवर पेज सामने आ गया है जिसमें एकसाथ पेज पर 15 बॉलीवुड स्टार्स को जगह मिली है। इसमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, आयुष्मान खुराना, संजय लीला भंसाली और हेमा मालिनी शामिल हैं। ...
फिल्म ब्रह्मास्त्र एक साइंस फिक्शन है। जिसे ग्रंथों से मिलाकर बनाकर तैयार किया गया है। हिंदू माइथोलॉजी के अनुसार ‘ब्रह्मास्त्र’ भगवान ब्रह्मा का हथियार है। ...
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की चर्चा भी इन दिनों जोरों पर हैं। वहीं एक्टर्स के घरवाले भी दोनों की शादी को लेकर बयान दे चुके हैं। खबर तो ये तक थी कि इसी साल आलिया और रणबीर शादी के बंधन में बंध जाएंगे। ...
आलिया भट्ट जल्द ही करण जौहर की फिल्म कलंक में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर के साथ माधुरी दीक्षित और सोनाक्षी सिन्हा भी दिखाई देंगी। मल्टीस्टारर ये फिल्म 17 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही हैं। ...
कंगना पहले भी रणबीर और आलिया पर निशाना साध चुकी हैं। जिसके लिए आलिया ने उनसे माफी भी मांगी है। मगर कंगना किसी सूरत में उनका पीछा छोड़ने को तैयार नहीं है। ...