फिल्मफेयर के कवर पर रणबीर कपूर संग दिखीं आलिया भट्ट, इन दिग्गज 15 स्टार को मिली जगह-देखें यहां
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 27, 2019 08:25 AM2019-04-27T08:25:14+5:302019-04-27T08:25:14+5:30
फिल्मफेयर मई 2019 का कवर पेज सामने आ गया है जिसमें एकसाथ पेज पर 15 बॉलीवुड स्टार्स को जगह मिली है। इसमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, आयुष्मान खुराना, संजय लीला भंसाली और हेमा मालिनी शामिल हैं।
फिल्मफेयर अवार्ड के बाद इसकी पत्रिका कवर पेज सामने आ गया है। अब हाल ही में 64वें विमल इलाइची फिल्मफेयर अवॉर्ड में बॉलीवुड स्टार्स को जबरदस्त परफॉर्मेंस के लिए सम्मानित किया गया था।
अब अवॉर्ड फंक्शन के बाद अब फिल्मफेयर का मई कवर फैंस के सामने पेज पेश कर दिया गया है। जिसमें इस साल के सभी विनर्स को जगह दी गई है। इस बार पहली बार एक साथ कवर पेज पर एक नहीं, दो नहीं बल्कि 15 बॉलीवुड स्टार्स को जगह मिली है। पहली बार आलिया कवर में भी रणबीर कपूर के साथ रोमांटिक केमेस्ट्री शेयर करती दिख रही हैं।
इनको मिली जगह
इन स्टार्स में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, आयुष्मान खुराना, संजय लीला भंसाली, हेमा मालिनी, ईशान खट्टर, विक्की कौशल, सारा अली खान, गुलजार, करण जौहर, नीना गुप्ता, गजराज राव, मेघना गुलजार और श्रीराम राघवन को जगह मिली है।
इनको नहीं मिली जगह
फिल्मफेयर कवर में दीपिका पादुकोण, खान्स और बच्चन फैमिली में से किसी को भी जगह नहीं मिली है। वहीं ईशान भी कवर पर दिख रहे हैं लेकिन जाह्नवी कपूर इसमें नहीं हैं।
64वां विमल फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 23 मार्च को मुंबई के जियो गार्डन में रखा गया था।