रणबीर कपूर की धुन पर नाचेंगी आलिया भट्ट, जानिए क्या होगा 'ब्रह्मास्त्र' में एक्टर का किरदार
By मेघना वर्मा | Published: April 20, 2019 09:20 AM2019-04-20T09:20:53+5:302019-04-20T09:20:53+5:30
फिल्म ब्रह्मास्त्र एक साइंस फिक्शन है। जिसे ग्रंथों से मिलाकर बनाकर तैयार किया गया है। हिंदू माइथोलॉजी के अनुसार ‘ब्रह्मास्त्र’ भगवान ब्रह्मा का हथियार है।
बॉलीवुड के सबसे फेवरेट कपल्स में से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में एक्टर्स के साथ बिग बी यानी अमिताभ बच्चन भी दिखाई देंगे। फिलहार इस फिल्म को लेकर कुछ खास जानकारी नहीं मिली है मगर रणबीर कपूर के कैरेक्टर का खुलासा हो गया है।
मिड डे की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर एक डीजे का किरदार निभा रहे हैं। रिपोर्ट में सोर्स के अलावे से खबर दी गई है कि रणबीर एक ऐसे डीजे का रोल निभाएंगे जो अपने पिता से लड़ कर घर से बाहर निकल आता है। बस यहीं से शुरू होगी उसकी जर्नी उसकी मेहनत और अपने सपने पूरी करने की उसकी ख्वॉइश। साथ ही रास्ते में कैसे वो अपने सुपरवावर्स का उपयोग करता है ये इस फिल्म में दिखाई देगा।
वहीं कुछ दिनों पहले इस बात की भी खबर आई थी। कि इस फिल्म में हर कैरेक्टर के पास अपनी एक सुपरपावर होगी। ये फिल्म इसलिए भी फैंस के लिए खास है क्योंकि इसी फिल्म से रणबीर आलिया एक-दूसरे के करीब आए। और उनका रोमांस लोगों के सामने आया।