उत्तर प्रदेश में स्थित प्रयागराज भारत के प्राचीन शहरों में से एक है। हिंदू धर्म के मुताबिक प्रयागराज एक तीर्थ स्थल है। प्रयागराज से पहले इसका नाम इलाहाबाद था। ऐतिहासिक उल्लेख की बात करें तो इस शहर का इलाहाबाद नाम अकबर ने 1583 में दिया था। साल 2018 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करने का ऐलान कर दिया है।दरअसल, गोमुख से इलाहाबाद तक जहां कहीं भी कोई सहायक नदी गंगा से मिलती है उस स्थान को प्रयाग कहा गया है, जैसे- देवप्रयाग, कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग आदि। इस तरह जहां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती का संगम है उसे प्रयागराज कहा जाएगा। इसे संगम नगरी, कुंभ नगरी और तीर्थराज भी कहा गया है। Read More
Daughter in law lost in Maha Kumbh Stampede: महाकुंभ हादसे में कई ऐसे लोग हैं जो अपने परिवार वालों से बिछड़ गए और उनके परिवार वाले रोते बिलखते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक सास अपनी बहू को तलाश रही हैं। ...
पिलर नंबर-158 वह स्थल है, जहां पर कल हुई भगदड़ में 30 लोगों की मौत हुई थी। इस स्थल का दौरा कर मुख्य सचिव और डीजीपी ने समझने की कोशिश की कि कल भगदड़ कैसे हुई? और इस भगदड़ के लिए कौन -कौन अधिकारी दोषी है? ...
Fire In Mahakumbh: महाकुंभ मेले में सेक्टर 22 के बाहरी क्षेत्र में चमनगंज चौकी के पास बृहस्पतिवार को एक टेंट में आग लग गई और इसकी चपेट में आकर 15 टेंट जलकर खाक हो गए। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। ...
Mahakumbh Stampede:गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र के माड़नपुर गांव की रहने वाली 65 वर्षीय शिवकली देवी, भोरे थाना क्षेत्र के रामनगर गांव की 68 वर्षीय सरस्वती देवी, उचका थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव की तारा देवी और बलेसरा गांव की 62 वर्षीय सुशीला ...
Mahakumbh 2025: बुधवार को प्रयागराज में महाकुंभ में हुई घातक भगदड़ के बाद, जिला अधिकारियों ने सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण में सुधार के लिए पांच प्रमुख बदलाव लागू किए हैं। इन उपायों में कुंभ क्षेत्र के भीतर पूर्ण वाहन प्रतिबंध शामिल है, जबकि वीवीआईपी पास ...
Mahakumbh Stampede: पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) वैभव कृष्ण ने शाम को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गई है और 60 अन्य घायल हो गए हैं। ...
यह आशा उस समय आशंका में तब्दील होने लगी, जब रात एक-डेढ़ बजे के करीब संगम तट पर भीड़ का सैलाब उमड़ा और राह में सोये लोगों या लड़खड़ाने वालों को फिर संभलने का मौका नहीं मिला. ...