लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

प्रमोद सावंत

Pramod-sawant, Latest Marathi News

Read more

डॉ. प्रमोद सावंत दूसरी बार गोवा का सीएम बन रहे हैं। इनका जन्म 24 अप्रैल 1973 को गोवा में हुथा था। सावंत का राजनीतिक करियर कोल्हापुर से ही शुरू हुआ था, जब वे यहां मेडिकल शिक्षा ले रहे थे। सावंत ने 1992 में जनरल सेक्रेटरी पद पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। सावंत (48) उत्तर गोवा जिले की सांखली सीट से तीसरी बार विधायक चुने गए हैं। भाजपा ने साल 2017 में जब मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में राज्य में सरकार बनाई थी तब सावंत को विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया था। हालांकि, मार्च 2019 में पर्रिकर के निधन के बाद उन्हें मुख्यमंत्री बना दिया गया। आयुर्वेद चिकित्सक सावंत ने अपनी यात्रा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सदस्य बनकर आरंभ की और वह मुख्यमंत्री रहते हुए भी संघ के वार्षिक संचालन कार्यक्रम में भाग लेते रहे हैं। सावंत की राजनीतिक यात्रा वर्ष 2007 में आरंभ हुई जब भाजपा ने उन्हें सांखली (उस समय पाले) सीट से टिकट दिया। लेकिन उस चुनाव में उन्हें कांग्रेस के प्रत्याशी प्रताप गौंस से पराजय का सामना करना पड़ा। हालांकि, साल 2012 और 2017 के चुनाव में उन्हें जीत मिली। सावंत के कार्यकाल के दौरान कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत हुई और उनकी सरकार को राज्य के सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत के चलते आलोचना का सामना करना पड़ा। सावंत की पत्नी सुलक्षणा भी भाजपा की सक्रिय सदस्य हैं और राज्य में पार्टी की महिला विंग में प्रमुख पदाधिकारी हैं।

भारत : Goa Election 2022: भाजपा को बड़ा झटका, दोनों उपमुख्यमंत्री चुनाव हारे, कांग्रेस उम्मीदवारों ने दी शिकस्त

भारत : Assembly Election Results 2022: उत्तराखंड, पंजाब और गोवा के मुख्यमंत्री शुरुआती रूझानों में अपनी-अपनी सीटों पर पीछे, चन्नी दोनों सीटों पर पीछे चल रहे हैं

भारत : Goa Exit Poll 2022: एग्जिट पोल के बाद सीएम प्रमोद सांवत ने कहा, जरूरत पड़ने पर एमजीपी से मांगेंगे समर्थन

भारत : गोवा: TMC के साथ चुनाव लड़ने वाली MGP को साथ लाने की कवायद में जुटी भाजपा, कांग्रेस ने भी खोले गठबंधन के विकल्प

भारत : Goa Election 2022: गोवा में बीजेपी 38 सीटों पर लड़ेगी विधानसभा चुनाव, इस दिन उम्मीदवारों के नाम पर लगेगी आखिरी मुहर

भारत : Goa Elections 2022: भाजपा को हराना मुख्य उद्देश्य, आप के साथ कोई समस्या नहीं, टीएमसी की प्रभारी महुआ मोइत्रा ने गठबंधन के संकेत दिए

भारत : Goa Elections 2022: भाजपा को बड़ा झटका, माइकल लोबो ने मंत्रिपद और पार्टी से इस्तीफा दिया, कहा- लोग भाजपा के शासन से नाखुश

भारत : Goa Polls 2022: गोवा में कांग्रेस के लिए खुशखबरी, निर्दलीय विधायक प्रसाद गांवकर होंगे शामिल, विधानसभा में सदस्यों की संख्या घटकर 33

भारत : गोवा विधानसभा चुनावः बीजेपी, कांग्रेस, आप और टीएमसी में टक्कर, 7 विधायकों ने दिया इस्तीफा, संख्याबल घटकर 33

भारत : गोवा विधानसभा चुनावः भाजपा को झटका, विधायक अलीना सल्दान्हा ने दिया इस्तीफा, आप में शामिल