लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

प्रमोद सावंत

Pramod-sawant, Latest Marathi News

Read more

डॉ. प्रमोद सावंत दूसरी बार गोवा का सीएम बन रहे हैं। इनका जन्म 24 अप्रैल 1973 को गोवा में हुथा था। सावंत का राजनीतिक करियर कोल्हापुर से ही शुरू हुआ था, जब वे यहां मेडिकल शिक्षा ले रहे थे। सावंत ने 1992 में जनरल सेक्रेटरी पद पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। सावंत (48) उत्तर गोवा जिले की सांखली सीट से तीसरी बार विधायक चुने गए हैं। भाजपा ने साल 2017 में जब मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में राज्य में सरकार बनाई थी तब सावंत को विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया था। हालांकि, मार्च 2019 में पर्रिकर के निधन के बाद उन्हें मुख्यमंत्री बना दिया गया। आयुर्वेद चिकित्सक सावंत ने अपनी यात्रा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सदस्य बनकर आरंभ की और वह मुख्यमंत्री रहते हुए भी संघ के वार्षिक संचालन कार्यक्रम में भाग लेते रहे हैं। सावंत की राजनीतिक यात्रा वर्ष 2007 में आरंभ हुई जब भाजपा ने उन्हें सांखली (उस समय पाले) सीट से टिकट दिया। लेकिन उस चुनाव में उन्हें कांग्रेस के प्रत्याशी प्रताप गौंस से पराजय का सामना करना पड़ा। हालांकि, साल 2012 और 2017 के चुनाव में उन्हें जीत मिली। सावंत के कार्यकाल के दौरान कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत हुई और उनकी सरकार को राज्य के सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत के चलते आलोचना का सामना करना पड़ा। सावंत की पत्नी सुलक्षणा भी भाजपा की सक्रिय सदस्य हैं और राज्य में पार्टी की महिला विंग में प्रमुख पदाधिकारी हैं।

भारत : प्रमोद सावंत कल 11 बजे लेंगे गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ, समारोह में शामिल होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

भारत : गोवा: प्रमोद सावंत के शपथ समारोह में काले मास्क या कपड़ों को नहीं मिलेगी अनुमति

भारत : Goa: दिग्गज दिवंगत नेता मनोहर पर्रिकर की छाया से बाहर निकले प्रमोद सावंत, जानिए राजनीतिक करियर के बारे में

भारत : Goa: प्रमोद सावंत दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री बनेंगे, BJP विधायक दल की बैठक में फैसला, बीजेपी ने 20 सीट पर किया है कब्जा

भारत : पीएम मोदी ने एन बीरेन सिंह और प्रमोद सावंत से की मुलाकात, कही ये बात

बॉलीवुड चुस्की : 'द कश्मीर फाइल्स' को कर्नाटक में भी किया गया टैक्स फ्री, सीएम बोम्मई ने कश्मीरी पंडितों के लिए कही बड़ी बात

भारत : Assembly Elections 2022: बीजेपी ने गोवा में 20 सीट पर किया कब्जा, एमजीपी और तीन निर्दलीय विधायकों ने किया समर्थन

भारत : Goa Election 2022: भाजपा को बड़ा झटका, दोनों उपमुख्यमंत्री चुनाव हारे, कांग्रेस उम्मीदवारों ने दी शिकस्त

भारत : Assembly Election Results 2022: उत्तराखंड, पंजाब और गोवा के मुख्यमंत्री शुरुआती रूझानों में अपनी-अपनी सीटों पर पीछे, चन्नी दोनों सीटों पर पीछे चल रहे हैं

भारत : Goa Exit Poll 2022: एग्जिट पोल के बाद सीएम प्रमोद सांवत ने कहा, जरूरत पड़ने पर एमजीपी से मांगेंगे समर्थन