ओड़िसा जिसे पहले उड़ीसा के नाम से जाना जाता था, भारत के पूर्वी तट पर स्थित एक राज्य है। ओड़िसा उत्तर में झारखंड, उत्तर पूर्व में पश्चिम बंगाल दक्षिण में आंध्र प्रदेश और पश्चिम में छत्तीसगढ़ से घिरा है तथा पूर्व में बंगाल की खाड़ी है। यह उसी प्राचीन राष्ट्र कलिंग का आधुनिक नाम है जिसपर 261 ईसा पूर्व में मौर्य सम्राट अशोक ने आक्रमण किया था और युद्ध में हुये भयानक रक्तपात से व्यथित हो अंतत: बौद्ध धर्म अंगीकार किया था। आधुनिक ओड़िसा राज्य की स्थापना 1 अप्रैल 1936 को कटक के कनिका पैलेस में भारत के एक राज्य के रूप में हुई थी और इस नये राज्य के अधिकांश नागरिक ओड़िआ भाषी थे। राज्य में 1 अप्रैल को उत्कल दिवस (ओड़िसा दिवस) के रूप में मनाया जाता है। Read More
विमान में 89 यात्री एवं चालक दल के सदस्य मौजूद थे। हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। भुवनेश्वर स्थित बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निदेशक एस सी होता ने बताया कि विमान को सुरक्षित उतार लिया गया है और उसमें सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। ...
विशेष राहत आयुक्त और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के सचिव पीके जेना ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘संभावित भारी वर्षा के मद्देनजर हमने राज्य के 30 में से 15 जिलों को एलर्ट कर दिया है।’’ ...
गृह मंत्रालय ने वर्ष 2018-19 की अपनी रिपोर्ट में कहा कि भाकपा (माओवादी) देश में विभिन्न वाम चरमपंथी संगठनों में सबसे ताकतवर संगठन है और वह 88 फीसदी से अधिक हिंसक घटनाओं एवं फलस्वरूप होने वाली मौतों के लिए जिम्मेदार है। ...
अंडमान-निकोबार के रहने वाले अमृत कुजूर अपने दोस्त के साथ बड़े जहाजों को रोजमर्रा और समान और पीने के पानी को पहुंचाने निकले थे लेकिन एक तूफान की वजह से रास्ता भटक गये। ...
ओडिशा के गंजाम जिले के पोलासरा में हुए पांच श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोटों में कम से कम दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। अज्ञात उपद्रवियों ने शनिवार शाम पांच जगहों पर देसी बम फेंके और फरार हो गए। पुलिस ने कहा घटना के पीछे का कारण और इस ...
ओड़िशा सरकार में प्रधान सचिव ए के के मीणा ने सफाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में किसी भी बैंक की वित्तीय सेहत पर कोई विचार नहीं रखती। इस पूरे घटनाक्रम की शुरुआत मीणा द्वारा सोमवार को सरकारी विभागों को लिखे पत्र से हुई। ...
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विकास पर वैद्य ने कहा कि वर्तमान में 57,411 दैनिक शाखाएं और 18,923 साप्ताहिक शाखाएं आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि 2010 से 2014 के बीच लगभग 6,000 नई शाखाएं बनी हैं। 2018 की तुलना में इस साल 1,500 शाखाएं बढ़ी हैं। ...