Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त किए जाने के विरोध में बिहार कांग्रेस की ओर से भी 'संकल्प सत्याग्रह' किया गया। इसका आयोजन पटना के गांधी मैदान में किया गया। ...
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा है कि वह नाखून कटाकर शहीद बन रहे हैं। वहीं, नीतीश कुमार पर भी केंद्रीय मंत्री कटाक्ष किया और कहा कि वे राहुल की संसद सदस्यता रद्द होने से खुश हैं। ...
राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म किए जाने के मामले में जदयू ने कांग्रेस का समर्थन जताया है। जदयू की ओर से साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी के नीतीश कुमार पर डीएनए वाले बयान को लेकर एक बार फिर सवाल उठाए गए हैं। ...
राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट के बायो में बदलाव करते हुए वहां Dis'Qualified MP लिख दिया है। राहुल गांधी को शुक्रवार को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहरा दिया गया था। ...
केशव प्रसाद मौर्य ने आपराधिक मानहानि के केस में सजा पाने के बाद केरल के वायनाड से लोकसभा की सदस्यता खो चुके राहुल गांधी पर भारी तंज कसते हुए उन्हें माफी वीर बताया है। ...
कर्नाटक में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की अगुवाई वाली भाजपा सरकार ने मुसलमानों को ओबीसी के तहत मिलने वाले 4 फीसदी कोटे को खत्म कर दिया और उस 4 फीसदी को सूबे की सियासत में प्रभावशाली माने जाने वाले लिंगायत और वोक्कालिगा समुदायों के बीच बांट दिया है। ...
दावणगेरे में हुए पीएम मोदी के रोड शो के दौरान एक व्यक्ति ने सुरक्षा घेरे को तोड़कर उनके काफिले की ओर भागने की कोशिश की। हालांकि बाद में सुरक्षाकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। ...
Karnataka Assembly Elections 2023: प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने वाला कथित वीडियो सामने आने पर सिद्धरमैया की आलोचना की। कर्नाटक ने अवसरवादी और स्वार्थी गठबंधन की सरकारों का लंबा दौर देखा है। ...