'राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने पर नीतीश कुमार तो खुश हैं', गिरिराज सिंह ने कसा तंज, जानिए क्यों कहा ऐसा

By एस पी सिन्हा | Published: March 26, 2023 04:37 PM2023-03-26T16:37:11+5:302023-03-26T16:43:27+5:30

गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा है कि वह नाखून कटाकर शहीद बन रहे हैं। वहीं, नीतीश कुमार पर भी केंद्रीय मंत्री कटाक्ष किया और कहा कि वे राहुल की संसद सदस्यता रद्द होने से खुश हैं।

'Nitish Kumar is happy on cancellation of Rahul Gandhi's parliament membership', Giriraj Singh taunts | 'राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने पर नीतीश कुमार तो खुश हैं', गिरिराज सिंह ने कसा तंज, जानिए क्यों कहा ऐसा

राहुल गांधी प्रकरण से नीतीश कुमार खुश हैं: गिरिराज सिंह (फाइल फोटो)

Highlightsगिरिराज सिंह ने कहा- नाखून कटाकर शहीद होना, ये कांग्रेस से सीखनी चाहिएराहुल गांधी को यह बात रास नहीं आ रही है कि चाय बेचने वाला कैसे देश का प्रधानमंत्री बन गया है: गिरिराज सिंहराहुल गांधी प्रकरण से नीतीश कुमार तो खुश हैं, सोच रहे होंगे कि अब मेरा मौका आ जाएगा: गिरिराज सिंह

पटना: राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त होने के बाद कांग्रेस ने रविवार को पूरे देश में 'संकल्प सत्याग्रह' किया। इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि नाखून कटाकर शहीद होना, ये कांग्रेस से सीखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अहंकार में न्यायालय का अपमान किया है।

गिरिराज ने कहा कि कांग्रेस नेता सत्याग्रह इसलिए कर हैं कि पिछड़ों को गाली देने का अधिकार मिले। सिख दंगा के सबसे बड़े दोषी जगदीश टाइटलर ने दिल्ली में सत्याग्रह का नेतृत्व किया। गरीब का बेटा प्रधानमंत्री बन गया है, यह राहुल गांधी को रास नहीं आ रहा है। राहुल गांधी को सावरकर बनने में कई जन्म लग जाएंगे।

'राहुल गांधी मामले पर खुश हैं नीतीश कुमार'

राहुल गांधी मामले पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश की चुप्पी पर गिरिराज सिंह ने कहा कि क्या कोई अपने पैर में खुद कुल्हाड़ी मारेगा? बल्कि इस पूरे प्रकरण से नीतीश कुमार तो खुश हैं। यह सोंच रहे हैं कि अब मेरा मौका आ जाएगा। यहां तो सब लोग इसी फिराक में हैं कि कब मेरा मौका आएगा। 

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अहंकार में ना रहे, वोट किसी पार्टी के पास नहीं होती है। वोट जनता के पास होती है। पिछड़े समाज को गाली देंगे और माफी भी नहीं मांगेंगे? क्या आप इतने बड़े शहंशाह हो गये है? राहुल गांधी के ट्विटर प्रोफाइल के बायो में  बदलाव पर गिरिराज सिंह ने कहा कि कुछ दिन पहले तो राहुल गांधी खुद कहा करते थे कि मैं दुर्भाग्यवश सांसद हूं। पहले खुद को अनफॉरचुनेट कह रहे थे और आज डिसक्वालिफाई एमपी बता रहे हैं। 

गिरिराज ने कहा कि जब दो-दो बार उन्हें माफी मांगने का मौका मिला तब राहुल गांधी ने माफी नहीं मांगी। राहुल गांधी यह मानते हैं कि नरेंद्र मोदी गरीब का बेटा है, पिछड़ों का बेटा है, जो प्रधानमंत्री नहीं बन सकता? तो यह उनकी भूल है। उन्हें यही बात रास नहीं आ रही है कि चाय बेचने वाला कैसे देश का प्रधानमंत्री है? 

'नाखून काट कर शहीद बन रहे हैं राहुल गांधी'

गिरिराज सिंह ने यह भी कहा कि राहुल गांधी को सावरकर बनने में कई जन्म लेने होंगे। सावरकर को यदि जानना है तो जाकर सेलुलर जेल को देखकर आए कि सावरकर क्या थे? उन्होंने कहा जो लोग यह दावा कर रहे हैं कि अगले साल उनकी सरकार बनेगी। उनलोगों से हमें कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। आगामी लोकसभा चुनाव में देश की जनता नरेंद्र मोदी के साथ है। एक बार फिर से भाजपा के नरेंद्र मोदी की सरकार बनने जा रही है। 

गिरिराज सिंह ने कहा कि लोगों को खुद समझ में आ रहा होगा कि राहुल गांधी किस तरह से राजनीति पूरे देश में कर रहे हैं? उनके मामले में भाजपा की ओर से किसी ने कोई बयान नहीं दिया था। उन्हें पता होना चाहिए कि वह नाखून कटाने पर शहीद बन रहे हैं।

Web Title: 'Nitish Kumar is happy on cancellation of Rahul Gandhi's parliament membership', Giriraj Singh taunts

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे