Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
दरअसल गुजरात हाई कोर्ट ने शुक्रवार, 31 मार्च को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया। केजरीवाल ने पीएम मोदी के डिग्री सर्टिफिकेट की डिटेल मांगी थी। अपने फैसले में हाईकोर्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को ...
Bhopal-Delhi Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को भोपाल स्थित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को यहां हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ...
Bhopal-New Delhi Vande Bharat train 2023:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में रानी कमलापति-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। ...
बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल इतने शातिर हैं कि अपने पास कोई विभाग जान बूझकर नहीं रखा। सारे भ्रष्टाचार केजरीवाल के इशारे पर ही होते हैं लेकिन वह ये सारे काम मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन जैसे लोगों से कराते हैं ताकि खुद ...
NEW FY 2023-24: निवेश और आवास भत्ता जैसी छूट वाली पुरानी कर व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पहली बार नई कर व्यवस्था के तहत भी 50,000 रुपये की मानक कटौती के लाभ का प्रस्ताव किया गया है। ...
गुजरात हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति बीरेन वैष्णव ने मुख्य सूचना आयोग के उस आदेश को भी रद्द कर दिया, जिसमें पीएमओ के जन सूचना अधिकारी और गुजरात विश्वविद्यालय और दिल्ली विश्वविद्यालय के जन सूचना अधिकारी को पीएम नरेंद्र मोदी के स्नातक और स्नातकोत्तर का विवर ...