लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : PM Modi ने पोस्ट किया वीडियो, '75 डे हार्ड चैलेंज' पूरा करने वाले अंकित बैयनपुरिया संग की सफाई

भारत : Gandhi Jayanti 2023: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी सहित तमाम नेताओं ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, देखें वीडियो

ज़रा हटके : अनएकेडमी के अवध ओझा ने पीएम मोदी की तुलना की मुहम्मद गोरी से, कहा- नया संसद उनका महल होगा, वीडियो हुआ वायरल

मध्य प्रदेश : श्रमदान कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने दिलाई स्वच्छता की शपथ, खुद भी झाड़ू लगाई

कारोबार : सितंबर 2023 में जीएसटी कलेक्शन में हुआ बड़ा इजाफा, वित्त मंत्रालय ने बताया 10 फीसदी बढ़ा

भारत : चुनाव से पहले पीएम मोदी का राजस्थान और एमपी की जनता को तोहफा, ₹26,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

भारत : Gandhi Jayanti 2023: गांधी जयंती के मौके पर 'स्वच्छता ही सेवा' की शुरुआत, पीएम मोदी ने की लोगों से अभियान में भाग लेने की अपील

भारत : प्रधानमंत्री मोदी दो अक्टूबर को राजस्थान और मध्यप्रदेश का दौरा करेंगे, कई परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे

भारत : तेलंगाना: केसीआर ने पीएम मोदी के कार्यक्रम से छठी बार काटी कन्नी, बीआरएस नेता तलसानी श्रीनिवास करेंगे पीएम की अगवानी

भारत : Gandhi Jayanti 2023: देशभर में वो कौन सी जगहें हैं, जहां पहुंचते ही दिखने लगेगा बापू का जीवन