लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

कारोबार : Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana: पहला केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर, पीएमवीवाई को लागू किया, जानें क्या है और कैसे मिलेगा लाभ

भारत : एमपी में पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट पर एक्शन शुरू, मंत्री प्रहलाद पटेल ने बताया प्लान

भारत : Ram Mandir inauguration in Ayodhya: योगी सरकार अयोध्या में सजाएगी 'वैश्विक राम दरबार'!, चार माह में तीन करोड़ श्रद्धालुओं को दर्शन कराएगी भाजपा, जानें क्या है अभियान  

भारत : PM Modi's Mega South Push: दक्षिण भारत पर फोकस, शाह के बाद पीएम कर रहे दौरा, तमिलनाडु में 20140 करोड़ और केरल में करेंगे रैली, जानें क्या है प्लान, 77 लोकसभा सीट पर नजर!

भारत : Ram Mandir Inauguration: वेंकटेश प्रसाद को मिला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण, कहा- 'अभिलाषा थी कि मेरे जीवनकाल में राम मंदिर बने'

भारत : अयोध्या में स्थापित हो रही मूर्ति 'भाजपा के राम' की है, हमारे राम तो सिद्धारमैया हैं, कर्नाटक कांग्रेस के नेता ने दिया विवादित बयान

भारत : Happy New Year 2024: दिल्ली से मुंबई तक ऐसे मनाया गया नया साल, 1 जनवरी 2024 की सुबह मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, देखें वीडियो और फोटो

भारत : मोदी 'सबका साथ-सबका विकास' चाहते हैं, कांग्रेस केवल 'आलोचना' करती है, राम मंदिर के पुजारी ने उदित राज के कहे '500 साल बाद मनुवाद लौटा' पर कहा

कारोबार : GST collection in December: नए साल पर पहले दिन बड़ी खुशखबरी, दिसंबर में 1.64 लाख करोड़ रुपये, देखें आंकड़े

भारत : नए साल पर गुजरात ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की तारीफ