Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा पर बेहद संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र में सत्ता की अगुवाई कर रही भाजपा मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाने की कोशिश कर रही है और यह बात पूरी दुनिया जानती है। ...
अमित शाह ने राहुल गांधी के रायबरेली से भरे गये नामांकन पर हमला करते हुए कहा कि असली समस्या निर्वाचन क्षेत्रों को लेकर नहीं है, बल्कि खुद राहुल गांधी में है। वो जहां भी जाएंगे, उन्हें हार का सामना करना पड़ेगा। ...
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अयोध्या जाएंगे जहां वह पहले राम मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और फिर रोड शो करेंगे। ...
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पार्टी सांसद राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई 'डरो मत' के तंज पर हमला करते हुए सवाल किया कि आखिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण भारत से चुनाव क्यों नहीं लड़ते हैं। ...
प्रियंका गांधी ने कोविड वैक्सीन के मुद्दे पर नरेंद्र मोदी सरकार पर जबरदस्त तरीके से घेरा है और दावा किया है कि टीका लेने वाले कई स्वस्थ युवाओं को दिल का दौरा पड़ रहा है। ...
Bihar Lok Sabha Elections 2024: संप्रग सरकार में रेल मंत्री रह चुके राजद सुप्रीमो का नाम लिये बगैर उनकी तरफ इशारा करते हुए मोदी ने कहा कि इसी तुष्टिकरण की राजनीति के कारण बिहार के ‘‘शहजादे’’ (तेजस्वी यादव) के पिता ने उन लोगों को बचाने की कोशिश की थी, ...
Lok Sabha Elections 2024: जनसभा में पीएम नरेंद्र मोदी के निशाने पर सैफई परिवार के मुखिया अखिलेश यादव तो रहेंगे ही राम मंदिर का मुद्दा भी पीएम के संबोधन का मुख्य केंद्र बिंदु रहेगा. ...
Viral Video: जिस प्रकार वीडियो में दर्शाया गया है उससे पता चलता है कि बिहार में राजनीति का स्तर बेहद निचले स्तर पर पहुंच गया है, विपक्षी पार्टियों पर हमला करने के लिए इस तरह के अश्लील गाने बनाए जा रहे हैं। ...