Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
Paris Olympics: एशियाई खेलों के चैंपियन अविनाश साबले, तेजिंदरपाल सिंह तूर और बाधा दौड़ के धावक ज्योति याराजी जैसे अन्य प्रमुख खिलाड़ी भी शामिल हैं। ...
लोकसभा में मोदी की धार को कुंद करना राहुल की बड़ी चुनौती होगी। राहुल धारदार वक्ता नहीं हैं। उन्हें मोदी की राजनीति, आर्थिक नीति और कूटनीति में कमियां निकालने की कला सीखनी होगी। ...
Team India Victory Parade Live Streaming: विजय परेड में भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी बस के ऊपर से फैन्स को हाथ हिलाकर धन्यवाद देते नजर आ रहे हैं, मुंबई में रोहित, विराट, सूर्या, पंड्या और बाकी खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया जा रहा है, आज भारतीय टीम प्रध ...
PM Modi to visit Moscow: भारत और रूस में बारी-बारी से 21 वार्षिक शिखर सम्मेलन आयोजित हो चुके हैं। पिछला शिखर सम्मेलन छह दिसंबर 2021 को दिल्ली में आयोजित किया गया था। ...
Team India's T20 World Cup Victory Parade In Mumbai LIVE: दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी20 विश्व कप जीतने वाली रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम तूफान बेरिल के चलते बारबाडोस में ‘शटडाउन’ के कारण खिताब जीतने के तुरंत बाद स्वदेश नहीं लौट पाई थी। ...
Narendra Modi Meet Champions: बूंदाबादी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हवाई अड्डे पर प्रशंसकों ने खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया जिसके बाद टीम के सदस्यों ने नाश्ते पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। ...
PM MODI Meet Team India Players: टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम बृहस्पतिवार को विशेष विमान से स्वदेश लौट आई। लगातार बूंदाबादी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हवाई अड्डे पर प्रशंसकों ने खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया जिसके बाद टीम ...