लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : यूपी के नए मुख्य सचिव की तैनाती को लेकर स्वामी चिन्यमयानंद ने पूछा- क्या योगी सिर्फ मोदी की सभाओं में भीड़ जुटाने के लिए रह गए हैं?'

भारत : नए साल पर पीएम मोदी ने किसानों को दिया तोहफा, 20900 करोड़ रुपये ट्रांसफर, जानिए बड़ी बातें

भारत : PM मोदी ने जारी की किसान सम्मान निधि की 10वीं किस्त, 10.09 करोड़ किसानों को 20 हजार करोड़ से अधिक की राशि की ट्रांसफर

भारत : वैष्णो देवी मंदिर भगदड़ः हादसे के बाद फिर से शुरू हुई यात्रा, हालात का जायजा लेने कटरा पहुंचे गृह राज्य मंत्री

भारत : 2019 के चुनाव के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने गठबंधन करने के लिए कहा था लेकिन मैंने मना कर दिया था: शरद पवार

भारत : यूपी चुनावः झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदला, वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन रखा गया, योगी सरकार ने किया एक और बदलाव

भारत : UP New Chief Secretary: दुर्गाशंकर मिश्रा होंगे उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव, नोएडा, कानपुर और लखनऊ सहित कई शहर में मेट्रो सेवा की शुरुआत कराई

भारत : मुनाफा कमाने वाली करोड़ों की सरकारी कंपनी कौड़ियों के भाव सरकार ने बेची, कांग्रेस ने सवाल किए

भारत : पीएम नरेंद्र मोदी के कानपुर दौरे के दौरान बवाल, साजिश रचने के आरोप में सपा के 5 कार्यकर्ता अरेस्ट, अखिलेश यादव ने पार्टी से निकाला

भारत : पीएम नरेंद्र मोदी की निजी सुरक्षा में जोड़ी गई मर्सिडीज मेबैक, सरकारी सूत्र ने कहा-नई कारें किसी तरह का ‘अपग्रेड’ नहीं हैं, बल्कि नियमित बदलाव हैं...