Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर 21 से 24 जून को अमेरिका की यात्रा पर हैं। इस बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा हाल ही में भारत में मुस्लिम अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर बात करते हुए ...
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की पत्नी जिल बाइडन ने नेशनल साइंस फाउंडेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में कहा कि शिक्षा एक ऐसी मजबूत कड़ी है, जो भारत और अमेरिका के बीच ठोस संबंधों की आधारशिला है। ...
पीएम नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को गुरुवार को संबोधित किया। इसी के साथ वे ऐसा करने वाले पहले भारतीय बन गए। पीएम मोदी ने अपने भाषण में क्या कुछ कहा, जानिए... ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्हाइट हाउस में उनके सम्मान में आयोजित स्टेट डिनर में हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने भारत और अमेरिका के बीच मजबूत होते रिश्तों का भी जिक्र किया। ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में एक पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हमारी सरकार ने लोकतंत्र के बुनियादी सिद्धांतों को अपनाया है और उसी आधार पर हमारा संविधान बना है और पूरा देश उसी पर चलता है। ...
PM-Kisan Mobile App: पीएम-किसान मोबाइल ऐप पर नई सुविधा कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पेश की। उन्होंने कहा कि योजना का कार्यान्वयन ‘प्रौद्योगिकी का उपयोग करके बहुत आसान हो गया है। ...
PM Modi US Visit: पीएम मोदी ने कहा कि मैं सबसे पहले राष्ट्रपति बाइडेन के मित्रतापूर्ण स्वागत और उनके संबोधन के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान 21 जून को इस समझौते पर हस्ताक्षर किये गये थे। सहकारी संस्था ने एक बयान में कहा, ‘‘इफको ने अब...संयुक्त राज्य अमेरिका को नैनो तरल यूरिया का निर्यात शुरू कर दिया है।’’ ...