लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वदेश वापसी के बाद मणिपुर हिंसा को लेकर की मंत्रियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक, दिये आवश्यक निर्देश

अन्य खेल : Special Olympics World Games: भारत ने 76 स्वर्ण, 75 रजत और 51 कांस्य पदक जीते, स्पेशल ओलंपिक विश्व खेलों में अपने अभियान का अंत 202 पदक के साथ किया, देखें लिस्ट

कारोबार : Vande Bharat Express: पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी, देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल, जानें कहां से कहां चलेगी, यहां जानें डिटेल

भारत : Road Accident: महाराष्ट्र, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में सड़क हादसा, वाहन की टक्कर में 23 लोगों की मौत और 14 घायल, पीएम मोदी ने दुख जताया

भारत : राजनाथ सिंह ने दिवंगत राजीव गांधी के बयान को कोट करते हुए कहा, कोई भी भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म नहीं कर सकता

विश्व : भारत-अमेरिका संबंधों पर जो बाइडन के ट्वीट पर पीएम मोदी ने दिया जवाब, जानें क्या कहा

भारत : कांग्रेस ने मणिपुर हिंसा पर पीएम मोदी की खामोशी को लिया निशाने पर, जयराम रमेश ने अमित शाह को बताया 'असरहीन'

भारत : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका, मिस्र की यात्रा से लौटे, हवाई अड्डे पर जेपी नड्डा से पूछा, 'भारत में क्या हो रहा है'

टेकमेनिया : Satellite Spectrum: भारत में स्टारलिंक की शुरुआत करना चाहते एलन मस्क, उपग्रह स्पेक्ट्रम के लिए मस्क, टाटा, मित्तल और अमेजन एक तरफ, मुकेश अंबानी की रिलायंस दूसरी तरफ, क्या है वजह

कारोबार : PM Modi US Visit: अमेरिका से आयात होने वाले  चना, दाल, सूखे बादाम, छिलके वाले बादाम, अखरोट, ताजा सेब, बोरिक एसिड  और चिकित्सकीय अभिकर्मक सीमा शुल्क हटाएगा भारत