लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : समान नागरिक संहिता को लेकर ओवेसी ने पीएम मोदी पर बोला हमला, हिंदू अविभाजित परिवार कानून को खत्म करने की दी चुनौती

भारत : बोले पीएम मोदी- तुष्टिकरण और वोटबैंक नहीं, बल्कि संतुष्टिकरण के रास्ते पर चलेगी भाजपा, तीन तलाक को लेकर विपक्ष को घेरा

भारत : मोदी जी देश 'मणिपुर की बात' सुनने का इंतजार कर रहा है, मल्लिकार्जुन खड़गे ने घेरा प्रधानमंत्री को

भारत : पीएम मोदी ने की समान नागरिक संहिता की वकालत, कहा- क्या परिवार के अलग-अलग सदस्यों पर अलग नियम लागू होते हैं

कारोबार : Vande Bharat Express: पांच नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी, जानें शेड्यूल, किराया, टाइम टेबल, रूट और अन्य महत्वपूर्ण बातें

भारत : पीएम मोदी के 'देश में क्या चल रहा है' सवाल का पवन खेड़ा ने दिया जवाब, वीडियो जारी कर कही ये बात

कारोबार : Mahila Samman Bachat Patra: एमएसएससी पर 7.5 फीसदी हिसाब से ब्याज, 1000 से लेकर 2 लाख रुपए तक करें निवेश, जानिए कहां खुलेगा खाता?

विश्व : पीएम मोदी से अमेरिका में सवाल पूछने वाली पत्रकार पर 'ऑनलाइन हमले' का आरोप, व्हाइट हाउस ने कहा- ये लोकतंत्र के सिद्धांतों के खिलाफ

भारत : पीएम मोदी ने भोपाल से 5 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, देखें वीडियो

भारत : मुख्तार अब्बास नकवी ने ओबामा के बयान को बताया भारत के खिलाफ 'दुष्प्रचार', बोले- मोदी की अगुवाई में हर भारतीय आगे बढ़ रहा है