लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : राम मंदिर उद्घाटन समारोह: चंपत राय ने की अपील- '22 जनवरी के बाद अयोध्या आयें, अपने स्थान पर आनंद मनाएं'

भारत : Parliament Winter Session: पीएम मोदी की मौजूदगी में लगे 'तीसरी बार मोदी सरकार' और 'बार-बार मोदी सरकार' के नारे

भारत : Cyclone Michaung: हम राज्य सरकारों के साथ लगातार संपर्क में है, पीएम मोदी ने देशवासियों को सतर्क करते हुए कहा

भारत : 'आज की हैट्रिक ने 2024 में हैट्रिक की गारंटी दी है': बीजेपी की 3 राज्यों की जीत पर बोले पीएम मोदी

भारत : Telangana Election Results 2023: तेलंगाना में बीआरएस ने अपनी हार को किया स्वीकार, कांग्रेस को दी जीत की बधाई

भारत : Assembly Election 2023: पीएम मोदी और सीएम योगी की जोड़ी कमाल, तीन राज्य पर बीजेपी परचम, मैजिक से कांग्रेस पस्त!

भारत : Assembly Election 2023: पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की जनता को धन्यवाद कहा, कल्याण के लिए निरंतर अथक परिश्रम करते रहने का भरोसा दिया

भारत : Election Results Live Streaming: अपने दम पर 12 राज्यों में सत्ता में भाजपा!, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना ही कांग्रेस के पास, जानें हर राज्य के बारे में

भारत : Assembly Result 2023: तीन राज्य में जीत!, आज  कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, जानें शेयडूल

मध्य प्रदेश : Madhya Pradesh Election: बीजेपी को 'लाडली बहना' योजना का मिला बंपर फायदा, जानिए इसके बारे में