लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : Parliament Budget Session: अपराध के लिए अधिकतम 10 साल तक की जेल और एक करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान, पेपर लीक को लेकर 'द पब्लिक एग्जामिनेशन बिल 2024' पेश

भारत : आजादी के बाद सत्ता में रहे लोगों को अपनी ही संस्कृति पर शर्म आती थी : प्रधानमंत्री मोदी

भारत : Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंत्रियों पर हुए सख्त, दी काम में लापरवाही न बरतने की चेतावनी

भारत : वीर सावरकर और बालासाहेब ठाकरे को 'भारत रत्न' कब मिलेगा, शिवसेना (यूबीटी) ने आडवाणी के ऐलान के बाद मोदी सरकार से किया सवाल

भारत : MP BJP Meeting: : BJP की लोकसभा चुनाव की बैठक में बड़ा बदलाव, नरोत्तम मिश्रा सागर, भूपेंद्र सिंह ग्वालियर, राजेंद्र शुक्ला भोपाल कलस्टर इंचार्ज

भारत : 'आज बीजेपी के हर कार्यकर्ता के लिए गर्व और सम्मान का दिन', आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा पर बोले पीएम मोदी

भारत : Bharat Ratna Award 2024: लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न, परिवार ने पीएम मोदी का आभार जताया

भारत : Budget Session 2024: सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, 17 करोड़ मुसलमान प्रधानमंत्री पर भरोसा नहीं करते हैं

भारत : LK Advani Bharat Ratna: पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्न

भारत : Bharat Ratna Lal Krishna Advani: कर्पूरी ठाकुर के बाद लालकृष्ण आडवाणी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान, देखें पीएम मोदी ने एक्स पर क्या लिखा...