Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया के टी-20 विश्व कप 2024 जीतने पर रविवार को फोन लगाया। इसके साथ ही उन्होंने राहुल द्रविड़, कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली से की कॉल पर बात। साथ ही सभी को खास संदेश भी देते हुए शुभकामनाएं भी दी। ...
मन की बात के 111वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस पर एक विशेष अभियान शुरू किया गया है, इस अभियान का नाम है - 'एक पेड़ मां के नाम। ...
Challa Sreenivasulu Setty Sbi: वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (एफएसआईबी) ने शनिवार को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन पद के लिए बैंक के वरिष्ठतम प्रबंध निदेशक सीएस शेट्टी के नाम की सिफारिश की है। ...
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के प्रशासन को एक्स पर आड़े हाथो लिया है। जयराम रमेश ने पूछा है कि क्या इन सभी हवाई अड्डों का निर्माण प्रधान मंत्री चंदा दो धंधा लो योजना के माध्यम से किया गया था? ...
Bihar Bridge Collapse: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रहनुमाई और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में 6 दलों वाली डबल इंजन धारी एनडीए सरकार ने बिहारवासियों को 9 दिन में 5 पुल गिरने पर मंगलराज की कल्याणमयी उज्जवल शुभकामनाएं प्रेषित की है। ...
चिराग पासवान ने कहा कि कुछ छात्र री-एग्जाम की मांग कर रहे हैं, जबकि कुछ नहीं चाहते हैं। सरकार इन सभी पहलुओं को देख रही है और उचित समय पर सही फैसला लेगी। ...
एससीओ में भारत, चीन, रूस, पाकिस्तान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर अगले सप्ताह अस्ताना में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। ...