Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
चूंकि विनेश फोगट पिछले साल भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में एक प्रमुख चेहरा थीं, इसलिए बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने उनकी ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय पहलवान पर कटाक्ष किय ...
Bangladesh Protest News Live Updates: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को एक सर्वदलीय बैठक में नेताओं को सूचित किया कि भारत ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मदद का भरोसा दिलाते हुए उन्हें भविष्य की रणनीति तय करने के लिए समय दिया है। ...
बांग्लादेश की स्थिति पर केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताया कि स्थिति सामान्य होने तक सरकार ढाका में मौजूद अधिकारियों के संपर्क में है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 19,000 भारतीय अभी भी वहां फंसे हुए हैं। ...
Bangladesh News: शेख हसीना का विमान भारत के गाजियाबाद से रवाना हो गया है, हालांकि इस बीच जो जानकारी आ रही है, उसके मुताबिक पता चला है कि वो लंदन या फिनलैंड रवाना हो सकती हैं। ...
Bangladesh News: देश में प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफा और देश छोड़ देने के बाद वहां का माहौल काफी बिगड़ गया है। इससे हिंदू समुदाय के लोगों के लिए काफी खतरा उत्पन्न हो गया है। ...
Waqf Board Act: केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के वक्फ अधिनियम में संशोधन से संबंधी विधेयक को लेकर उनकी क्या तैयारी है? तो सपा नेता ने कहा, ‘‘हम लोग इसके (वक्फ अधिनियम में संशोधन संबंधी विधेयक) खिलाफ रहेंगे।’’ ...