लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : Lok Sabha Elections 2024: पूर्वांचल की सीटों पर 'योगी फैक्टर' भाजपा के लिए कितना होगा असरदार, क्या योगी होंगे बीजेपी के गेम चेंजर?, जानिए सियासी समीकरण

भारत : Lok Sabha elections 2024 Phase 7: मोदी-योगी मैजिक के सामने राहुल और अखिलेश, 13 सीट और 1 जून को वोटिंग, गोरखपुर और वाराणसी पर दुनिया की निगाह

भारत : Lok Sabha Elections 2024: ''राहुल गांधी को हक है, 'मुंगेरी लाल के हसीन सपने' वो भी देख सकते हैं, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेन्द्र फड़नवीस ने कांग्रेस नेता पर किया व्यंग्य

भारत : Lok Sabha Elections 2024 Phase 7: पंजाब में पीएम मोदी की जनसभा तो ओडिशा में राहुल गांधी की रैली, अंतिम चरण के लिए प्रचार तेज

भारत : Lok Sabha Elections 2024: आदित्यनाथ बड़े राज्य के मुख्यमंत्री हैं, यूपी में लोकसभा की 80 सीटें हैं और मेरे राज्य में केवल 14, हिमंत बिस्वा सरमा ने योगी के साथ तुलना पर कहा

भारत : Lok Sabha Elections 2024: जनता तय करे, शासन नरेंद्र मोदी के हाथ में देना है या फिर 'शहजादों' के हाथ में, अमित शाह का अखिलेश और राहुल पर एक साथ हमला

भारत : Lok Sabha Elections 2024: मोदी सरकार ने वादा करके किसानों को एमएसपी नहीं दिया, इंडिया गठबंधन के सत्ता में आते ही 'किसान कर्ज माफ़ी आयोग' बनाएंगे, राहुल गांधी ने पंजाब में कहा

भारत : Narendra Modi Meditation: मोदी के 'मौन व्रत' से कांग्रेस को एतराज, चुनाव आयोग से की शिकायत

भारत : Bihar Polls 2024: मतदान के पहले ठकाठक, फटाफट, खटाखट और सफाचट का चलन तेज, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

भारत : Vivekananda Rock Memorial: 2019 में केदारनाथ गुफा और 2024 में ‘रॉक मेमोरियल’, 30 मई से कन्याकुमारी में ध्यान लगाएंगे पीएम मोदी, देखें शेयडूल