गोवा के मुख्यमंत्री और भारत के पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर का 17 मार्च, 2019 को निधन हो गया। वह 63 साल के थे। मनोहर पर्रिकर का जन्म 13 दिसंबर, 1955 को गोवा में हुआ था। पर्रिकर कम उम्र से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ गये थे। आईआईटी बॉम्बे से बीटेक करने के बाद पर्रिकर राजनीति में आ गये और 1994 में गोवा से विधायक चुने गये। पर्रिकर पहली बार साल 2000 में गोवा के मुख्यमंत्री बने। पर्रिकर साल 2012 में दूसरी बार गोवा के सीएम बने। नवंबर 2014 में उन्हें देश का रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया। मार्च 2017 में उन्होंने रक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देकर गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। Read More
आईआईटी से स्नातक एवं पूर्व रक्षा मंत्री पर्रिकर के कैंसर से जंग हारने के बाद गोवा की राजनीति में मनोहर पर्रिकर युग का अंत हो गया। इसके साथ ही, भाजपा ने कांग्रेस विधायक दल के दो तिहाई सदस्यों को अपने पाले में लाकर राज्य विधानसभा में अपनी स्थिति को मजब ...
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में रक्षामंत्री रहे जॉर्ज फर्नांडिस का 29 जनवरी, 2019 को निधन हो गया था। फर्नांडिस 88 साल के थे। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली थी। ...
मनोहर पर्रिकर का 17 मार्च, 2019 को अग्नाशय कैंसर के कारण निधन हो गया था। वह 63 वर्ष के थे। वह करीब एक साल से बीमार रहे। कैंसर के लिए वह कुछ महीनों तक अमेरिका भी इलाज करवाकर भी गए थे। ...
सूचना एवं प्रचार विभाग ने बृहस्पतिवार शाम को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में गोवा के लोगों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी थीं। विज्ञप्ति में दिवंगत मुख्यमंत्री पर्रिकर की ओर से लोगों को शुभकामनाएं दी गईं। ...
भारतीय जनता पार्टी साल 2014 में सत्ता में आई। तब से लेकर अब तक बीते 6 सालों में अपने 11 दिग्गजों को खो चुकी है। जिसमें पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली, सुषमा स्वराज सहित कई दिग्गज और वरिष्ठ नेता शामिल हैं। ...