मल्लिकार्जुन खड़गे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नए अध्यक्ष हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच ‘सोलिल्लादा सरदारा’ (अजेय नेता) के रूप में लोकप्रिय मल्लिकार्जुन ने देश की सबसे पुरानी पार्टी के प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल ली है। सार्वजनिक जीवन अपने गृह जिले गुलबर्ग (अब कलबुर्गी) में एक यूनियन नेता के रूप में शुरू हुआ और वर्ष 1969 में वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए तथा गुलबर्ग शहरी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कर्नाटक खासकर हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र में नरेंद्र मोदी लहर के बावजूद गुलबर्ग से 74 हजार मतों के अंतर से जीत हासिल की। वर्ष 2009 में लोकसभा चुनाव के जरिए राष्ट्रीय राजनीति में आने से पहले उन्होंने गुरुमितकल विधानसभा क्षेत्र से नौ बार जीत दर्ज की। गुलबर्ग से दो बार लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। हालांकि, वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में खड़गे को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता उमेश जाधव से गुलबर्ग में 95,452 मतों से हार का सामना करना पड़ा। लोकसभा में वर्ष 2014 से 2019 तक कांग्रेस के नेता रहे। Read More
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, अगर मेरे बयान से किसी को ठेस पहुंची हो, उसका गलत अर्थ निकाला गया हो और किसी को दुख पहुंचा हो तो मैं उसके लिए विशेष खेद व्यक्त करूंगा। ...
एएनआई ने ट्विटर पर पीएम मोदी के खिलाफ विवादित टिप्पणी करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे का वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह स्थानीय भाषा में कहते नजर आ रहे हैं कि पीएम मोदी 'जहरीले सांप' की तरह हैं। ...
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विधानसभा चुनाव को लेकर कर्नाटक के दौरे पर हैं। कर्नाटक के एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आप भारतीय जनता पार्टी से आए नेताओं के आधार पर चुनाव लड़ते हो तो ये बताता है कि ...
भाजपा ने मल्लिकार्जुन खड़गे और बसवराज बोम्मई की एक साझा तस्वीर को 'घमंड बनाम सादगी' का मुद्दा बना दिया। इससे पूर्व इसी तस्वीर को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सीएम बोम्मई को लेकर हमला किया था। ...
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसका निर्णय हाईकमान लेगा। हाईकमान में सभी नेता है, कमेटी है, सोनिया गांधी हैं, राहुल गांधी हैं। मैं कर्नाटक में सीएम उम्मीदवार नहीं हूं, मेरे पास तो ये पावर है कि मैं राज्यों में सीएम नियुक्त करूंगा। ...