मल्लिकार्जुन खड़गे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नए अध्यक्ष हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच ‘सोलिल्लादा सरदारा’ (अजेय नेता) के रूप में लोकप्रिय मल्लिकार्जुन ने देश की सबसे पुरानी पार्टी के प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल ली है। सार्वजनिक जीवन अपने गृह जिले गुलबर्ग (अब कलबुर्गी) में एक यूनियन नेता के रूप में शुरू हुआ और वर्ष 1969 में वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए तथा गुलबर्ग शहरी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कर्नाटक खासकर हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र में नरेंद्र मोदी लहर के बावजूद गुलबर्ग से 74 हजार मतों के अंतर से जीत हासिल की। वर्ष 2009 में लोकसभा चुनाव के जरिए राष्ट्रीय राजनीति में आने से पहले उन्होंने गुरुमितकल विधानसभा क्षेत्र से नौ बार जीत दर्ज की। गुलबर्ग से दो बार लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। हालांकि, वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में खड़गे को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता उमेश जाधव से गुलबर्ग में 95,452 मतों से हार का सामना करना पड़ा। लोकसभा में वर्ष 2014 से 2019 तक कांग्रेस के नेता रहे। Read More
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के दो हजार रुपये के नोटों को वापस लेने संबंधी फैसले को लेकर कहा कि इस तरह के कदम से इस शासन की घोर पूंजीवादी प्रवृत्ति का पता चलता है। वहीं खड़गे ने कहा कि केंद्रीय बैंक के फैसले से जनता को एक और परेशानी होगी। ...
कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 2,000 रुपए के नोटों को बंद करने की घोषणा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया। ...
Karnataka CM Swearing-In Ceremony: कर्नाटक में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को हुए चुनाव में कांग्रेस ने 135 सीटें अपने नाम कीं, जबकि भाजपा और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा नीत जनता दल (सेक्युलर) ने क्रमश: 66 और 19 सीट जीतीं। ...
Karnataka Oath Ceremony: कर्नाटक में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को हुए चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल करते हुए 135 सीटें अपने नाम कीं। ...
मुख्यमंत्री के चयन पर मीडिया से बात करते हुए महासचिव वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक है; हम आम-सहमति में भरोसा रखते हैं, तानाशाही में नहीं। उन्होंने कहा, कांग्रेस में सिद्धरमैया और शिवकुमार दोनों कांग्रेस की बड़ी 'असेट' हैं। ...
सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री बनाए जाने के हाईकमान के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए डीके के भाई डीके सुरेश ने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि मैं पूरी तरह से खुश हूं। ...