मल्लिकार्जुन खड़गे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नए अध्यक्ष हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच ‘सोलिल्लादा सरदारा’ (अजेय नेता) के रूप में लोकप्रिय मल्लिकार्जुन ने देश की सबसे पुरानी पार्टी के प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल ली है। सार्वजनिक जीवन अपने गृह जिले गुलबर्ग (अब कलबुर्गी) में एक यूनियन नेता के रूप में शुरू हुआ और वर्ष 1969 में वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए तथा गुलबर्ग शहरी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कर्नाटक खासकर हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र में नरेंद्र मोदी लहर के बावजूद गुलबर्ग से 74 हजार मतों के अंतर से जीत हासिल की। वर्ष 2009 में लोकसभा चुनाव के जरिए राष्ट्रीय राजनीति में आने से पहले उन्होंने गुरुमितकल विधानसभा क्षेत्र से नौ बार जीत दर्ज की। गुलबर्ग से दो बार लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। हालांकि, वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में खड़गे को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता उमेश जाधव से गुलबर्ग में 95,452 मतों से हार का सामना करना पड़ा। लोकसभा में वर्ष 2014 से 2019 तक कांग्रेस के नेता रहे। Read More
Congress Working Committee Election 2023: चुनाव होने की स्थिति में सीडब्ल्यूसी के कुल 25 सदस्यों में से 12 सदस्यों का चुनाव होता है और 11 सदस्यों को पार्टी अध्यक्ष द्वारा मनोनीत किया जाता है। ...
कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ उनकी कथित टिप्पणी के संबंध में दिल्ली-रायपुर की उड़ान से उतारे जाने के बाद असम पुलिस ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया। ...
अडाणी मामले को लेकर कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर हमलावर है। शनिवार, 11 फरवरी को झारखंड में ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान शुरू करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि एलआईसी और भारतीय स्टेट बैंक के आलावा अन्य सरकारी बैकों से अडाणी को 82 ह ...
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पीएम मोदी अपने दोस्त अडाणी पर मेहरबान हैं, इस कारण चर्चा नहीं चाहते। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हमने तो सिर्फ जेपीसी की मांग की है लेकिन मोदी जी और पूरी सरकार संसद में अडाणी शब्द भी नहीं बोलने देती। ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा का जवाब दिया। इससे पहले उन्होंने कल लोकसभा में चर्चा का जवाब देते हुए विपक्ष पर जमकर हमला किया था। ...
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में सांप्रदायिक बयानबाजी का मुद्दा उठाया। खड़गे ने अदाणी मामले की जांच के लिए जॉइंट पार्लियामेंट कमेटी (जेपीसी) का गठन कर जांच कराने की मांग भी क ...