कंगना रनौत हिन्दी फिल्म अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में अपने आप को स्थापित किया हैा उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर का पुरस्कार भी मिल चुका हैा वे भारत की अग्रणी अभिनेत्रियों में से एक हैं और भारतीय सेलिब्रिटीज में वे काफी फैशनेबल मानी जाती हैं। उनके करियर की शुरुआत मॉडलिंग और थियेटर से हुई थी पर उनके फिल्मी करियर की शुरूआत फिल्म 'गैंगस्टर' से हुईा इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री का पुरस्कार मिला और कई अन्य पुरस्कार भी मिला। उन्होंने चुनिंदा फिल्मों में ही काम किया लेकिन अपने काम से सभी का मन जीत लियाा 'वो लम्हें', 'लाइफ इन अ मेट्रो', 'फैशन' और 'क्वीन' जैसी फिल्मों में उन्होंने जबरदस्त अदाकारी की है। Read More
समिति की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि कंगना द्वारा ‘इंस्टाग्राम’ पर की गई टिप्पणियों को कथित तौर पर आपत्तिजनक तथा अपमानजनक बताने वाली शिकायतों के आधार पर अभिनेत्री को नोटिस जारी कर छह दिसंबर को पेश होने को कहा गया है। ...
प्राथमिकी दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (DSGMC) के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा, दादर के श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा के अमरजीत सिंह संधू और सुप्रीम काउंसिल नवी मुंबई गुरुद्वारा के अध्यक्ष जसपाल सिंह सिद्धू ने दर्ज कराई थी। ...
देश को जेहादी राष्ट्र बताने के बाद अब कंगना रनौत ने देश की पूर्व और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को याद किया है और खालिस्तान के खिलाफ उनके कदमों को सराहा। ...
जावेद अख्तर ने ट्विटर पर लिखा, "यह पूरी तरह से समझ में आता है। जिन लोगों का स्वतंत्रता आंदोलन से कोई लेना-देना नहीं था, उन्हें बुरा क्यों लगेगा अगर कोई (एक) हमारी आजादी को सिर्फ एक 'भीख' कहता है।" ...
कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा है, 'दुखद, शर्मनाक और सरासर गलत... अगर संसद में बैठी सरकार के बजाय गलियों में बैठे लोग कानून बनाना शुरू कर दें तो यह भी एक जिहादी देश है... उन सभी को बधाई जो ऐसा चाहते हैं।' ...
शिवसेना सांसद कृपाल तुमाने ने इस मामले कंगना पर तीखी बयानबाजी की है। उन्होंने कंगना के लिए कहा है कि उन्हें पद्म श्री, किसके पांव चाटने से, क्या-क्या चाटने से ये पद मिला है ये दिल्ली के सभी सांसद, विधायक बहुत अच्छे से जानते हैं। ...