जेपी नड्डा मूल रुप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। इनका जन्म 2 दिसंबर 1960 को हुआ है। जेपी नड्डा के पिता झारखंड के रांची यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे। यही वजह था कि इनका झारखंड के साथ ही बिहार से भी गहरा जुड़ाव था। नड्डा ने अपनी राजनीति की शुरुआत पटना यूनिवर्सिटी से 1970 के दशक में की थीं। यह वही दौर था जब देश में इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगा दिया था। इसके बाद नड्डा ने 1975 में जेपी आंदोलन में भी भाग लिया। इसके बाद जगत प्रकाश नड्डा बिहार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए। 1977 में छात्र संघ का चुनाव लड़ा और सचिव बने थे।1993 में हिमाचल प्रदेश में ही नड्डा विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बने। जेपी नड्डा 2012 में पहली बार राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। इसके बाद एक तरह से देखा जाए तो राष्ट्रीय राजनीति में उनकी एंट्री हो गई थीं। नरेंद्र मोदी सरकार बनी तो वह इस सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी बने। Read More
अनूप केसरी व अन्य आप नेताओं के भाजपा में जाने को लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा ने उस आदमी का स्वागत किया है जिसको पार्टी निकालने वाली थी। ...
Bihar MLC Election Results 2022: बिहार विधानपरिषद की दो दर्जन सीट के लिए मतदान हुआ था. 75 सदस्यीय उच्च सदन में 24 सदस्यों का कार्यकाल पिछले साल जुलाई में समाप्त हो गया था. ...
BJP Foundation 2022: भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने जानकारी दी। पार्टी सात अप्रैल से 20 अप्रैल तक देश भर में सामाजिक न्याय के मुद्दे पर कार्यक्रम आयोजित करेगी। ...
BJP Foundation Day: भाजपा 6 अप्रैल, 1980 को अस्तित्व में आई। पार्टी का 42वां स्थापना दिवस होगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), जो अब केंद्र में शासन कर रही है। ...
उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा विधायक दल का सर्वसम्मति से नेता चुने जाने के बाद कहा कि वह उन्हें फिर से मिली जिम्मेदारी को बिना रुके, बिना थके पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। ...
उत्तर प्रदेश विधानसभा के हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा को 255 सीटें मिलीं, जबकि उसके सहयोगी अपना दल सोनेलाल को 12 तथा निषाद पार्टी को 6 सीटों पर जीत हासिल हुई। ...
उत्तराखंड की 70 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के 10 मार्च को घोषित परिणामों में भाजपा ने 47 सीटों पर जीत हासिल कर दो-तिहाई से अधिक बहुमत के साथ प्रदेश में लगातार दूसरी बार सत्तासीन होने का इतिहास रचा है। ...