BJP Foundation 2022: स्थापना दिवस पर भाजपा ने शुरू की तैयारी, कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, सात से 20 अप्रैल तक ‘सामाजिक न्याय’ पखवाड़ा...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 5, 2022 10:01 PM2022-04-05T22:01:54+5:302022-04-05T22:03:24+5:30

BJP Foundation 2022: भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने जानकारी दी। पार्टी सात अप्रैल से 20 अप्रैल तक देश भर में सामाजिक न्याय के मुद्दे पर कार्यक्रम आयोजित करेगी।

BJP Foundation 2022 pm narendra modi address workers starts preparations MLA and MPs celebrate 'Social Justice' fortnight from April 7 to April 20 | BJP Foundation 2022: स्थापना दिवस पर भाजपा ने शुरू की तैयारी, कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, सात से 20 अप्रैल तक ‘सामाजिक न्याय’ पखवाड़ा...

श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा 1951 में स्थापित भारतीय जन संघ से इस नयी पार्टी का जन्म हुआ।

Highlightsभाजपा कार्यकर्ताओं, मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को संबोधित करेंगे।भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली के राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र में एक जुलूस में हिस्सा लेंगे। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद राजेंद्र नगर की सीट पर उपचुनाव होना है।

नई दिल्लीः देश के राजनीतिक इतिहास में छह अप्रैल का दिन खास अहमियत रखता है। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 1980 में हुई थी। श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा 1951 में स्थापित भारतीय जन संघ से इस नयी पार्टी का जन्म हुआ।

1977 में आपातकाल की घोषणा के बाद जनसंघ का कई अन्य दलों से विलय हुआ और जनता पार्टी का उदय हुआ। पार्टी ने 1977 के आम चुनाव में कांग्रेस से सत्ता छीन ली और 1980 में जनता पार्टी को भंग करके भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं, मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को संबोधित करेंगे।

पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सिंह ने यहां भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी सात अप्रैल से 20 अप्रैल तक देश भर में सामाजिक न्याय के मुद्दे पर कार्यक्रम आयोजित करेगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ता मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाएंगे। सिंह ने कहा कि 14 अप्रैल को बीआर आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में अभियान के दौरान भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

भाजपा के स्थापना दिवस पर दिल्ली के राजेंद्र नगर में जुलूस में शामिल होंगे नड्डा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के प्रमुख जे पी नड्डा बुधवार को दिल्ली के राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र में एक जुलूस में हिस्सा लेंगे। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद राजेंद्र नगर की सीट पर उपचुनाव होना है।

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राजेंद्र नगर से निकाले जाने वाले जुलूस में नड्डा की मौजूदगी के साथ पार्टी के स्थापना दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पिछले सात में से चार विधानसभा चुनावों में भाजपा ने राजेंद्र नगर सीट पर जीत हासिल की थी।

राघव चड्ढा ने 2020 के चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी आरपी सिंह को इस सीट पर हराया था। गुप्ता ने कहा कि पार्टी सात अप्रैल से 20 अप्रैल तक ‘सामाजिक न्याय’ पखवाड़ा मनाएगी, जिसमें यमुना नदी सफाई कार्यक्रम शामिल होगा। इस कार्यक्रम में 50,000 से अधिक लोग भाग लेंगे। केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत रेहड़ी-पटरी वालों को ऋण वितरण और सफाई कर्मियों का सम्मान भी किया जाएगा।

Web Title: BJP Foundation 2022 pm narendra modi address workers starts preparations MLA and MPs celebrate 'Social Justice' fortnight from April 7 to April 20

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे