भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने सरकार गठन की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया, मंत्रिपिरषद में दो-दो उपमुख्यमंत्री होंगे, जानें संभावित दावेदार

By भाषा | Published: March 24, 2022 06:24 PM2022-03-24T18:24:06+5:302022-03-24T18:42:33+5:30

उत्तर प्रदेश विधानसभा के हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा को 255 सीटें मिलीं, जबकि उसके सहयोगी अपना दल सोनेलाल को 12 तथा निषाद पार्टी को 6 सीटों पर जीत हासिल हुई।

Uttar Pradesh BJP top leadership government will be two deputy chief ministers council of ministers possible contenders | भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने सरकार गठन की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया, मंत्रिपिरषद में दो-दो उपमुख्यमंत्री होंगे, जानें संभावित दावेदार

भाजपा विधायक दल के सबसे वरिष्ठ सदस्य सुरेश कुमार खन्ना ने योगी के नाम का प्रस्ताव रखा जिस पर सभी विधायकों ने रजामंदी दे दी।  (file photo)

Highlightsयोगी आदित्यनाथ को नवनिर्वाचित विधायक दल का नेता चुन लिया गया।लगातार दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।पर्यवेक्षक के तौर पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रघुवर दास मौजूद रहे।

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेतृत्व ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश में सरकार गठन की रूपरेखा को अंतिम रूप दे दिया। सूत्रों के मुतिाबिक नयी मंत्रिपरिषद के सदस्यों के चयन में पार्टी ने जाति, उम्र, क्षेत्रीय संतुलन और शिक्षा सहित अन्य कई कारकों का ध्यान रखा है।

लखनऊ में बृहस्पतिवार को बैठक में योगी आदित्यनाथ को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। सूत्रों के मुताबिक योगी शुक्रवार को शपथ ग्रहण कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार उनकी मंत्रिपिरषद में दो दो उपमुख्यमंत्री हो सकते हैं। निवर्तमान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा के अलावा बेबी रानी मौर्य को उपमुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदारों के रूप में देखा जा रहा है।

बेबी रानी मौर्य अनुसूचित जाति वर्ग के प्रभावी जाटव समुदाय से हैं। ऐसी चर्चा है कि उन्हें नयी सरकार में अहम भूमिका मिलनी तय है। विधानसभा का चुनाव लड़ने से पहले उन्होंने उत्तराखंड के राज्यपाल के पद से इस्तीफा दे दिया था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय मंत्री व उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने बृहस्पतिवार को एक बैठक की और सरकार गठन की प्रक्रिया को लेकर चर्चा की। शाह को उत्तर प्रदेश प्रदेश में विधायक दल के नेता के चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

उत्तर प्रदेश के हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में भाजपा ने दो-तिहाई सीटें जीती थी। योगी सरकार में मंत्री रहे बृजेश पाठक, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और विधान परिषद के सदस्य व प्रधानमंत्री के करीबी कहे जाने वाले ए के सिंह को भी नयी सरकार में अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है।

पार्टी यदि उपमुख्यमंत्री के पद पर नए चेहरों को लाती है तो पाठक, स्वतंत्र देव सिंह और ए के सिंह को भी यह जिम्मेदारी दी सकती है। नयी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में होना है। प्रधानमंत्री मोदी सहित कई भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की संभावना है। 

Web Title: Uttar Pradesh BJP top leadership government will be two deputy chief ministers council of ministers possible contenders

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे