लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

इंदिरा गाँधी

Indira-gandhi, Latest Marathi News

Read more

इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को जवाहरलाल नेहरू और कमला नेहरू के घर हुआ था। उनके दादा मोतीलाल नेहरू प्रसिद्ध वकील और कांग्रेस के बड़े नेता थे। लालबहादुर शास्त्री की मृत्यु के बाद जनवरी 1966 में इंदिरा गांधी पहली बार देश की प्रधानमंत्री बनीं। इंदिरा भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। इंदिरा 1967 के आम चुनाव में बहुमत हासिल करके दोबारा देश की प्रधानमंत्री बनीं। कांग्रेस जब दो फाड़ में बँट गयी तो ज्यादातर पार्टी सांसदों और नेताओं ने इंदिरा का साथ दिया।साल 1971 के आम चुनाव में जीत हासिल कर के इंदिरा तीसरी बार देश की पीएम बनीं। जून 1975 से मार्च 1977 तक इंदिरा गांधी ने देश में आंतरिक आपातकाल लगा दिया। नतीजा ये हुआ कि 1977 के आम चुनाव में इंदिरा के नेतृत्व में कांग्रेस को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। लेकिन 1980 में हुए लोक सभा चुनाव में उन्होंने फिर से जीत हासिल की और चौथी बार देश की प्रधानमंत्री बनीं। 1984 में अमृतसर स्थित सिखों के पवित्र धर्म स्थल स्वर्ण मंदिर को आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले और उसके साथियों से आजाद कराने के लिए सेना भेजने का उनका निर्णय काफी विवादित रहा। इंदिरा गांधी के सिख अंगरक्षकों ने 31 अक्टूबर 1984 को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। इंदिरा संभवतः दुनिया की अकेली महिला नेता हैं जिसके पिता और बेटे दोनों ही देश के प्रधानमंत्री रहे। इंदिरा के पिता जवाहरलाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। वहीं उनके बेटे राजीव गांधी ने 1984 में अपनी माँ के निधन के बाद देश की बागडोर संभाली थी।

भारत : विजय लक्ष्मी पंडित पुण्यतिथि: नेहरू की बहन जिन्होंने किया था इंदिरा गांधी का विरोध, 12 दुर्लभ बातें

भारत : इंदिरा गांधी जयंती: सोनिया-राहुल सहति कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भारत : इंदिरा गांधी की 101वीं जयंती पर PM मोदी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

भारत : अाज ही कल्पना चावला बनी थीं अंतरिक्ष में जाने वाली पहली भारतीय महिला, जानिए 19 नवंबर क्यों है इतिहास में खास

राजनीति : बर्थडे स्पेशल : इंदिरा गांधी के वो 5 अहम फैसले जिन्होंने उनको बनाया आयरन लेडी

भारत : विवेक शुक्ला का ब्लॉगः इंदिरा गांधी ने राजा-महाराजाओं को बनाया था आम आदमी

भारत : 12 नवंबर का इतिहास: आज के दिन ही कांग्रेस से इंदिरा गांधी को निकाल दिया गया था

ज़रा हटके : वीडियो: जब इंदिरा गांधी ने धाराप्रवाह फ्रेंच बोलकर दिए विदेशी पत्रकार को जवाब, बताया कैसे सीखी ये भाषा

मुसाफ़िर : आम लोगों के लिए खुला इंदिरा गांधी का सफदरजंग निवास, 31 जनवरी आख़िरी तारीख, जानें क्यों जाएं यहां

भारत : आज भी अनावरण के इंतजार में यहां खड़ी है इंदिरा गांधी की प्रतिमा, 33 साल से पहले हुआ था निर्माण