लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

इंदिरा गाँधी

Indira-gandhi, Latest Marathi News

Read more

इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को जवाहरलाल नेहरू और कमला नेहरू के घर हुआ था। उनके दादा मोतीलाल नेहरू प्रसिद्ध वकील और कांग्रेस के बड़े नेता थे। लालबहादुर शास्त्री की मृत्यु के बाद जनवरी 1966 में इंदिरा गांधी पहली बार देश की प्रधानमंत्री बनीं। इंदिरा भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। इंदिरा 1967 के आम चुनाव में बहुमत हासिल करके दोबारा देश की प्रधानमंत्री बनीं। कांग्रेस जब दो फाड़ में बँट गयी तो ज्यादातर पार्टी सांसदों और नेताओं ने इंदिरा का साथ दिया।साल 1971 के आम चुनाव में जीत हासिल कर के इंदिरा तीसरी बार देश की पीएम बनीं। जून 1975 से मार्च 1977 तक इंदिरा गांधी ने देश में आंतरिक आपातकाल लगा दिया। नतीजा ये हुआ कि 1977 के आम चुनाव में इंदिरा के नेतृत्व में कांग्रेस को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। लेकिन 1980 में हुए लोक सभा चुनाव में उन्होंने फिर से जीत हासिल की और चौथी बार देश की प्रधानमंत्री बनीं। 1984 में अमृतसर स्थित सिखों के पवित्र धर्म स्थल स्वर्ण मंदिर को आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले और उसके साथियों से आजाद कराने के लिए सेना भेजने का उनका निर्णय काफी विवादित रहा। इंदिरा गांधी के सिख अंगरक्षकों ने 31 अक्टूबर 1984 को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। इंदिरा संभवतः दुनिया की अकेली महिला नेता हैं जिसके पिता और बेटे दोनों ही देश के प्रधानमंत्री रहे। इंदिरा के पिता जवाहरलाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। वहीं उनके बेटे राजीव गांधी ने 1984 में अपनी माँ के निधन के बाद देश की बागडोर संभाली थी।

फ़ैशन – ब्यूटी : राजनीति में दम दिखाने को तैयार हैं स्टाइलिश प्रियंका गांधी, देखें उनका साड़ी 'स्वैग'

भारत : उत्तर प्रदेश की बेटी और बहू दोनों हैं प्रियंका गांधी, यहां जानें उनके बारे में सबकुछ

भारत : इंदिरा से पीएम मोदी की तुलना का वक्त गया, अब फिर जनता प्रियंका में देखेगी दादी की झलक, ये है वजह

भारत : संजय गांधी ने इंदिरा गांधी को एक डिनर पार्टी में 6 थप्पड़ मारे थे, इस खबर में कितनी सच्चाई है?

भारत : आज ही के दिन इंदिरा गांधी के हत्यारों को दी गयी थी फांसी, जानिए 6 जनवरी के इतिहास में दर्ज घटनाएं

भारत : नेहरू जैकेट पहनने से मोदी नेहरु नहीं बन सकते: अहमद पटेल

भारत : सिख दंगे में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार के खिलाफ दर्ज हैं और कई मामले, 8 साल से नहीं हुई है सुनवाई

भारत : सिख दंगे में कमलनाथ को क्लीन चिट देने वाले जज रंगनाथ मिश्रा को कांग्रेस ने राज्यसभा भेजा था

राजनीति : कमलनाथ को इंदिरा गांधी मानती थीं अपना ‘तीसरा बेटा’

भारत : इन्द्र कुमार गुजराल जयंतीः जिससे इंदिरा गांधी ने मंत्री पद छीना, एक दिन कांग्रेस को हराकर वही बना प्रधानमंत्री