इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाली दुनिया का सबसे बड़ा क्लब टी20 टूर्नामेंट हैं। 2008 में शुरू हुए आईपीएल में आठ टीमें मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, किंग्स इलेवन पंजाब, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर खेलती हैं। आईपीएल का पहला खिताब शेन वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने जीता था। अब तक मुंबई इंडियंस की टीम ने सबसे ज्यादा चार बार खिताब अपने नाम किया है, जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स ने 3 बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया है। मुंबई और चेन्नई के अलावा कोलकाता की टीम ने आईपीएल खिताब पर दो बार और राजस्थान रॉयल्स, डेक्कन चार्जर्स व सनराइजर्स हैदराबाद ने एक-एक बार आईपीएल खिताब पर कब्जा किया है। Read More
IPL 10 teams: बीसीसीआई इंडियन प्रीमियर लीग के टीमों की संख्या 8 से बढ़ाकर 10 करने पर विचार कर रहा है, टाटा, अडाणी, आरपीजी गोयनका समूह रेस में शामिल ...
आईपीएल 2014 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को पछाड़कर 14 करोड़ रुपये की बोली लगाकर उन्हें टीम के साथ जोड़ा था ...
Sourav Ganguly, VVS Laxman: बीसीसीआई के नैतिक अधिकारी डीके जैन ने कहा है कि सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण को आईपीएल और सीएसी में किसी एक को चुनना होगा ...
युवराज आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब और अब खत्म हो चुकी पुणे वॉरियर्स की कप्तानी कर चुके हैं। वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से भी खेले थे। ...