इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाली दुनिया का सबसे बड़ा क्लब टी20 टूर्नामेंट हैं। 2008 में शुरू हुए आईपीएल में आठ टीमें मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, किंग्स इलेवन पंजाब, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर खेलती हैं। आईपीएल का पहला खिताब शेन वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने जीता था। अब तक मुंबई इंडियंस की टीम ने सबसे ज्यादा चार बार खिताब अपने नाम किया है, जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स ने 3 बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया है। मुंबई और चेन्नई के अलावा कोलकाता की टीम ने आईपीएल खिताब पर दो बार और राजस्थान रॉयल्स, डेक्कन चार्जर्स व सनराइजर्स हैदराबाद ने एक-एक बार आईपीएल खिताब पर कब्जा किया है। Read More
Rashid Khan IND vs AFG 1st T20: नवंबर में वनडे विश्व कप के बाद कमर की सर्जरी कराने वाले राशिद खान का नाम तो टीम में है लेकिन वह रिहैबिलिटेशन के कारण तीनों मैच नहीं खेल सकेंगे। ...
IPL 2024: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) के मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक और फजलहक फारूकी को अगले दो साल के लिए एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) देने की संभावना नहीं है जिससे इंडियन प्रीमियर लीग के 2024 सत्र में उनका खेलना संदिग्ध है। ...