इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाली दुनिया का सबसे बड़ा क्लब टी20 टूर्नामेंट हैं। 2008 में शुरू हुए आईपीएल में आठ टीमें मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, किंग्स इलेवन पंजाब, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर खेलती हैं। आईपीएल का पहला खिताब शेन वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने जीता था। अब तक मुंबई इंडियंस की टीम ने सबसे ज्यादा चार बार खिताब अपने नाम किया है, जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स ने 3 बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया है। मुंबई और चेन्नई के अलावा कोलकाता की टीम ने आईपीएल खिताब पर दो बार और राजस्थान रॉयल्स, डेक्कन चार्जर्स व सनराइजर्स हैदराबाद ने एक-एक बार आईपीएल खिताब पर कब्जा किया है। Read More
मुंबई इंडियंस के निदेशक (क्रिकेट संचालन) जहीर खान ने शुक्रवार को कहा कि कप्तान रोहित शर्मा शनिवार को राजस्थान रायल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। ...
मुंबई इंडियंस के क्रिकेट संचालन निदेशक और पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान का मानना है कि अंपायरों पर जितना अधिक दबाव बनाया जाएगा, मुश्किलें उतनी अधिक बढ़ेंगी। ...
पूर्व भारतीय कप्तान बिशन सिंह बेदी ने ‘डरपोक’ अधिकारियों को आड़े हाथों लिया, जिन्होंने धोनी पर मैदानी अंपायरों से बहस करने के लिए 50 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया। ...
अपने सुनहरे करियर में पहली बार दो बार के विश्व कप विजेता पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी मैदान पर अंपायर गंधे से उलझ गए जिन्होंने गुरुवार की रात आईपीएल मैच में नोबाल देने के बाद वापिस ले ली थी। ...
Dale Steyn: इस आईपीएल सीजन में अब तक छह मैच गंवाने के बाद आरसीबी ने स्टार दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज डेल स्टेन को साइन किया, कॉल्टर नाइल की जगह लेंगे ...