इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाली दुनिया का सबसे बड़ा क्लब टी20 टूर्नामेंट हैं। 2008 में शुरू हुए आईपीएल में आठ टीमें मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, किंग्स इलेवन पंजाब, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर खेलती हैं। आईपीएल का पहला खिताब शेन वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने जीता था। अब तक मुंबई इंडियंस की टीम ने सबसे ज्यादा चार बार खिताब अपने नाम किया है, जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स ने 3 बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया है। मुंबई और चेन्नई के अलावा कोलकाता की टीम ने आईपीएल खिताब पर दो बार और राजस्थान रॉयल्स, डेक्कन चार्जर्स व सनराइजर्स हैदराबाद ने एक-एक बार आईपीएल खिताब पर कब्जा किया है। Read More
IPL 2019: फ्लेमिंग और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बल्लेबाजी में बेहतर प्रदर्शन की जरूरत पर जोर दिया। कोच ने कहा, ‘‘यदि आप एक साल खिताब जीते और अगले साल फाइनल में पहुंचे हैं, तो प्रदर्शन अच्छा कहा जाएगा।" ...
Rohit Sharma: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने चेन्नई के खिलाफ फाइनल में शार्दुल ठाकुर के खिलाफ आखिरी गेंद के लिए बनाई गई अपनी खास योजना का खुलासा किया है ...
IPL 2019: ये वाकया मुंबई की पारी के 19.3 ओवर का है। ब्रावो की पहली गेंद पर डबल की गुंजाइश होने के बावजूद पोलार्ड ने रन नहीं लिया। उन्हें विश्वास था कि वह अगली गेंदों पर बाउंड्री लगा लेंगे लेकिन... ...
मुंबई की ओर से मलिंगा ने आखिरी ओवर की जिम्मेदारी संभाली और क्रीज पर चेन्नई की ओर से वॉटसन और जडेजा थे। आइए हम आपको बता रहे हैं कि फाइनल मैच में आखिरी ओवर का रोमांच कैसा था। ...